Tuesday 5 April 2016

सोते 4 महादलितों पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर


मौके पर 3 मरे और 1 घायल

विरोध में सड़क जाम, ट्रेक्टर आग के हवाले

पटना। एयरपोर्ट थानान्तर्गत है जगदेव पथ मुसहरी। रात्रि में महादलित पुल के नीचे सोते हैं। यहां पर रात्रिपहर सोने से काम आसानी से मिल जाता है। मजदूर खोजने वाले सोने वालों को उठाकर ले जाते हैं और लोड वाहनों से समान अनलोड करवा लेते हैं। हर दिन की तरह 9 महादलित सो रहे थे। दारा मांझी, जीत्तू मांझी, कारू मांझी, फेकन मांझी,करीमन मांझी,राजबली, महगू आदि। बीआरपीएनएनएल द्वारा निर्मित पी-15 और पी-16 के बीच में सो रहे थे। इस बीच करीब डेढ़ बजे रात में बेकाबू ट्रैक्टर ने 4 महादलितों को रौंध दिया। इसके कारण मौके पर ही दारा मांझी, जीत्तू मांझी और कारू मांझी दम तोड़ दिये।वहीं फेकन मांझी बुरी तरह से घायल हो गया। उसे स्थानीय चिकित्सक के पास इलाज करवाया गया। एयरपोर्ट थाना की एक पुलिस ने चिकित्सक पर सवाल उठाया कि चिकित्सक मानव सेवा नहीं करते हैं। तुरंत ही 5 हजार 200 रू0 का बिल जमा दिया गया। हमलोगों ने 3200 रू0 देकर फेकन मांझी को पीएमसीएच ले गये। वहां पर इलाज जारी है। 

जगदेव पथ मुसहरी का हाल बेहाल है। मातम में महादलित हैं। स्व0 वैशाली मांझी के पुत्र हैं मृतक दारा मांझी। इनकी विधवा दौलत देवी हैं। दोनों के 1 पुत्र और 3 पुत्रियां हैं। कैलाश मांझी का विवाह हो गया है। गुड़िया कुमारी, राधा कुमारी और ममता कुमारी हैं। सरकारी विघालय में पांचवी कक्षा में ममता पढ़ती हैं। स्व0 टीपन मांझी के पुत्र हैं मृतक जीत्तू मांझी। पत्नी छोड़कर चली गयी हैं। पुनम कुमारी और कुसुम कुमारी पुत्री हैं। स्व0 शिवनंदन मांझी के पुत्र हैं मृतक कारू मांझी। एक पुत्री पुनम कुमारी हैं। स्व0 महाबीर मांझी के पुत्र हैं घायल फेकन मांझी। फेकन मांझी का माता-पिता का निधन हो गया है। वह अविवाहित है। अपनी दीदी उर्मिला देवी के पास रहता है। प्रशासन द्वारा मृतकों को 20 हजार रू0दिया गया है। ‘हम’ के नेता दानिश रिजवान ने सरकार से मांग की है कि मृतकों को 20 लाख रू0 दें। इनलोगों के बच्चों की पढ़ाई सुनिश्चित ढंग से हो। इंदिरा आवास योजना से मकान निर्माण हो।पुलिस ने दानिश रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: