

अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ,पटना के कोषाध्यक्ष विक्टर जर्मी ने वार्षिक बैठक में 2015-2016 वित्तीय वर्ष के आय-व्यय प्रस्तुत किये। 1 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2016 के बीच सदस्यता शुल्क,नवीनीकरण तथा दान राशि बगैरह से मात्र 40,347 रू0प्राप्त हुआ। इस तरह कुल जमा 51,524 रू0 उपलब्ध हुआ। वित्तीय वर्ष के दौरान कुल राशि 46,150 खर्च हुआ। शेष राशि के रूप में 5,374 रू0 बैंक में उपलब्ध है।
प्रारंभिक राशि 1 अप्रैल 2015 का शेष राशि 11,177 रू0 और सदस्यता शुल्क,नवीनीकरण तथा दान राशि बगैरह से मात्र 40,347 रू0प्राप्त हुआ।इस तरह कुल जमा आय राशि 51,524रू0 उपलब्ध हुआ। इस वित्तीय वर्ष में प्रिटिंग,टाइपिंग,कार्ड आदि पर 1,300रू0 फ्लैक्स पर 2000रू0, मिटिंग के दौरान चाय बगैरह पर 1600रू0 क्रिसमस गेट टू गेदर पर 20,450,ऑडिट फीस पर 1000 रू0 इंकम टैक्स रिर्टन फीस पर 300रू0,जरूरतमंद को उपहार पर 10,000रू0 संस्था के समान पर 4,800 रू0 और वार्षिक बैठक पर 4500 रू0व्यय किया गया। कुल 45,950रू0 व्यय हुआ। शेष राशि 5,374 रू0 बैंक में है। इस तरह कुल योग 51,524रू0 हुआ।
वार्षिक बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आमदनी बढ़ाने पर जोर दिये।विभिन्न स्त्रोतों से चंदा उगाही करने पर बल दिया।
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।
No comments:
Post a Comment