जब अर्पणा अपार्टमेंट के लोगों को गुस्सा आया

पटना। दीघा थानान्तर्गत संत माइकल उच्च विघालय के सामने है अर्पणा अपार्टमेंट। इस अपार्टमेंट में तीन खंड है। तीनों खंडों में रहने वाले लोग परेशान और गुस्से में हैं। उनका कहना है कि हमलोग अपार्टमेंट रहकर खुश हैं। जैसे ही ऊपर से नीचे आते हैं। मोर की पैर तले गंदगी से नाखुश हो जाते हैं।
इस संदर्भ में अर्पणा समिति के अध्यक्ष ब्रजभूषण श्रीवास्तव कहते हैं कि अपार्टमेंट हमलोगों का पानी बाहरी नाला में नहीं गिरता है। बावजूद, इसके हमलोग जलजमाव से परेशान हैं। केवल लावारिश सुअर ही जलजमाव से खुश है। आगे बीबी श्रीवास्तव कहते हैं कि संत माइकल उच्च विघालय ने कवाड़ को जमा कर रखा है। इससे अपार्टमेंट की शोभा पर पानी फिर गया है।

दीघा थाना क्षेत्र के भाजाई नेता अरविन्द कुमार वर्मा,श्यामबिहारी,संजय कुमार यादव आदि के बुलावा पर दीघा विधानसभा के एमएलए डॉ0 संजीव चौरसिया आये थे। इनके साथ पटना नगर निगम के कार्यापालक पदाधिकारी विशाल आनंद भी आये थे। अर्पणा समिति के अध्यक्ष ब्रजभूषण श्रीवास्तव ने कहा कि संत माइकल उच्च विघालय के मालवा को रखा गया है। उनको हटाने की जरूरत है। यहां पर जलजमाव हो गया है। इस गंदगी को दूर किया जाए। फादर जौर्ज ने कहा कि फातिमा माता सुसमाचार केन्द्र का पानी निकलता ही नहीं है। इनको बताया कि जलनिकासी नाला निमार्ण करने को लेकर 65 लाख रू0 स्वीकृत है। बहुत जल्द ही लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। जलापूर्ति केन्द्र से पेयजल नहीं पहुंच पाने की समस्या रखी गयी। बांसकोठी के लोगों तक पानी ही नहीं पहुंच पाता है। इस पर पटना नगर निगम के कार्यापालक पदाधिकारी विशाल आनंद ने दिलचस्पी लिया और कहा कि आपलोग लोकेशन दें। गेट नम्बर 95 बांसकोठी है। पाइप के मुंह पर बोरा डालकर पानी का बहाव कम किया जा रहा था। जब काम तमाम हो गया तो बिना बोरा निकाले ही पाइप को जोड़ दिया गया। इसके कारण जलापूर्ति बाधित है।
आलोक कुमार
मखदुमपुर दीघा घाट,पटना।
No comments:
Post a Comment