Tuesday 21 June 2016

और मजदूर बनकर आते हैं और मजदूर बनकर ही अवकाश ग्रहण कर जाते



पटना। पटना नगर निगम कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति दैनिक सफाई मजदूर द्वारा सात सूत्री माँगों को लेकर दिनांक 22 जून 2016 को जी0पी0ओ0 गोलम्बर, निगम ऑफिस, के पास 12 बजे दिन में विशाल सभा का आयोजन किया गया है।

इस आशय की जानकारी संयोजक रवि कुमार साह, सचिव रामजतन प्रसाद,महासचिव मंगल पासवान, संरक्षक शंकर राम आदि देते हुए कहा कि हमारी मुख्य माँगे हैं दैनिक सफाई मजदूरों को स्थायी किया जाये। दैनिक सफाई मजदूरों को 30 दिनों का वेतन दिया जाये। दैनिक सफाई मजदूरों को मासिक 12 हजार वेतन किया जाये। दैनिक सफाई मजदूरों को भविष्य निधि दिया जाये। दैनिक सफाई मजदूरों को ग्रुप बीमा योजना से बीमित किया जाये। रात्रि कार्यरत दैनिक सफाई मजदूरों को बैंक के माध्यम से वेतन दिया जाये एवं नियमित वेतन दिया जाये। सफाई मजदूर आयोग का गठन किया जाये।

बताते चले कि दैनिक सफाई मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी दी जाती है। जितने दिन काम करते हैं उतने ही दिनों का मजदूरी दिया जाता है। केवल 26 दिनों का ही मजदूरी दिया जाता है। मजे की बात है कि मजदूर बनकर आते हैं और मजदूर बनकर ही अवकाश ग्रहण कर जाते हैं। जिदंगी भर मजदूर की टगमा लगी रहती है। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: