Sunday 5 June 2016

वार्ड सदस्य रोहित की ऋणि बनकर रह गयी

पटना। 6 बच्चों की मां हैं वार्ड सदस्य कमलावती देवी। दीघा बिन्द टोली से विस्थापित होकर बिन्द टोली,कुर्जी आयी हैं। मामूली ढंग से घर बना है। बिन्द टोली और घर में शौचालय नहीं हैं। आवासीय एवं खेतिहर भूमिहीन हैं। 5 हजार रू0बीघा देकर मालगुलजारी पर खेती करती हैं। सिंचाई के साधन नहीं रहने से खेती प्रभावित। घर निर्माण,खेती करने और बेटी की शादी करने में कर्ज के नीचे दब गयी हैं। कोई डेढ़ लाख रू0 कर्ज है। पांचवीं कक्षा तक पढ़ी हैं। खुद तो चुनाव लड़ना नहीं चाहती थीं। रिश्तेदार रोहित महतो ने मैदान-ए-जंग में उतारा। वार्ड सदस्य रोहित की ऋणि बनकर रह गयी हैं। अब भविष्य में ही पता चलेगा कि क्या वार्ड सदस्य स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकती हैं?

जी हां, नकटा दियारा ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर 13 की वार्ड सदस्य हैं कमलावती देवी। वार्ड नम्बर 13 महिला आरक्षित सीट है। अभी-अभी वार्ड सदस्य निर्वाचित हुई हैं। इनको कुल 66 वोट प्राप्त हुई। उन्होंने अपनी प्रतिद्वदी को 23 महत्वपूर्ण वोट से पराजित कर विजयी घोषित हुई हैं। रायन महतो और कमलावती देवी के सहयोग से 6 बच्चे हैं। 4 लड़के और 2 लड़की हैं। 3 बच्चे नन मैट्रिक हैं। मुकेश कुमार आठवीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। अभिभावकों ने 1 लड़का अखिलेश महतो और 1 लड़की मनीषा कुमारी की शादी करने में सफल हो सके हैं। अखिलेश महतो को 2 बच्चे हैं। मालगुलजारी पर खेती करते हैं। 1 साल पूर्व मनीषा कुमारी की शादी की गयी है। इसके कारण महाजनों से डेढ़ लाख रू0 कर्ज लिये हैं। खेती ठीक तरह से नहीं होने से परिवार परेशान हैं। 
अपने प्रथम प्रेस साक्षात्कार में नव निर्वाचित वार्ड सदस्य कमलावती देवी का कहना है कि इस जीत में रिश्तेदार रोहित महतो का अव्वल योगदान है। बातचीत में दर्जनों बार रोहित का नाम वार्ड सदस्य लेती रही। इसी के कारण बिन्द टोली में बच्चों को लेकर सयाने तक रोहित महतो को ही वार्ड सदस्य मानते हैं। इस बाबत रोहित भी कहते हैं कि वार्ड सदस्य के पी0ए0 हैं। 

पांचवीं कक्षा तक पढ़ी वार्ड सदस्य कमलावती देवी ने कहा कि बिन्द टोली,कुर्जी में विकास की गंगा बहानी है। पेयजल,रोड,नाला,मकान,बिजली,शौचालय आदि को प्रमुखता देगी। इन समस्याओं को लेकर नव निर्वाचित मुखिया भागीरथ प्रसाद यादव से पी0ए0के माध्यम से बात करेंगी। इस बाबत बी0डी0ओ0 को पत्र लिखेंगी।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 

No comments: