Friday 26 August 2016

इंसान के साथ जानवर भी परेशान

पूर्व सीएम और राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आगमन
कुर्जी मोड़ के पास हुआ था। उनके प्रस्थान होने के 10 मिनट
बाद ही टेम्पो पलटने से बिन्द टोली के दर्जन भर
लोग घायल हो गये। उन घायल व्यक्तियों में एक ये भी थे।
जिनको कमर में तीव्र दर्द है।उठने और बैठने में दिक्कत महसूस करते हैं।
 पटना। जो लोग पप्पू-थप्पू द्वारा की गयी ऊँची जमीन पर रहते हैं। इंसान के साथ जानवर भी परेशान हैं। महागठबंधन के नेताओं ने इंसान के लिए भोजन दे रखा है। वहीं जानवर चारा बिना बेहाल हैं।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

सामाजिक कार्यकर्ता रामधीरज महतो की दीदी और
स्वर्गीय केदार महतो की विधवा हैं। इनकी शिकायत है
 कि जानवरों को चारा नहीं मिल पा रहा है।
इसके चलते परेशानी बढ़ गयी है।
जानवर के चलते ही उफान के समय
भी बिन्द टोली में ही ठहर गयी थीं।


रमायण महतो को देखे। इनके परिजनों का घर गिर गया है। दीघा बिन्द टोली से समान लाने में काफी राशि खर्च किये। न्यू बिन्द टोली में घर बनाये। आंधी आने पर नुकसान सहन किये। अब बाढ़ से घर बर्बाद हो गया है। राशि महाजन से लिये हैं। 10 रू0सैकड़ा कर्ज लेकर कार्य करते हैं।

बिन्द टोली के लोग पप्पू और थप्पू अनुजों को
धन्यवाद दे रहे हैं कि उनके प्रयास से बांध
 में बांध बनाया गया है। जेसीबी से मिट्टी
काटकाटकर बांध बनाया गया। इसके चलते लोग बच गये।
 दर्जनों लोग रहते हैं। इन लोगों के पास पशुधन है।

No comments: