Thursday 24 February 2022

एक दिवसीय कार्यशाला नरैहिया युवा शक्ति संगठन कार्यालय परिसर में

 

समेली। कटिहार जिले के नेहरू युवा केन्द्र,कटिहार(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में कैरियर परामर्श और कैरियर मार्गदर्शन विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला नरैहिया युवा शक्ति संगठन कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नमामि गंगे के परियोजना जिला युवा अधिकारी ब्रजमोहन प्रसाद यादव ने की। संचालन की सराहनीय भूमिका यूथ पावर, अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि समिति सदस्या श्रीमति प्रीति कुमारी, सरपंच ममता देवी ,जिला युवा अधिकारी जनकराज मीणा,सामाजिक कार्यकर्ता सुनील शर्मा, पैक्स अध्यक्ष दिलीप यादव ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर  का शुभारंभ किया।                                                                   

मौके पर उपस्थित जूट बोर्ड के जिला सलाहकार समिति के सदस्य धनंजय कुमार ने प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए अपने सम्बोधन में युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि युवाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए सरकार की कार्य योजनाओं के साथ साथ निजी क्षेत्रों में भी स्वरोजगार उत्पन्न कर  अन्य युवाओं को आगे लाने की जरुरत है। मौके पर उपस्थित समता विकास मंच के अध्यक्ष गंगा सागर दीनबन्धु ने कहा कि युवाओं को संगठित होकर स्वरोजगार के लिए आत्मनिर्भर होकर स्वावलंबी बनने की दिशा को तय करना होगा। 


इस अवसर पर ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका वीके प्रभा ने अपने सम्बोधन मे बताया कि नेहरू युवा केन्द्र से जुड़कर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होंगी।  इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विक्रम कुमार सचिव प्रीतम कुमार ,कोषाध्यक्ष गुड्डू कुमार वीके अमन ,नेहा कुमारी, काजल कुमारी, सुनील यादव, सुशील मंडल फलका प्रखंड के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक बिक्रम कुमार ,समेली की प्रीति कुमारी,शिवेन्द्र कुमार, सुमन शर्मा आदि सदस्यों ने विचार व्यक्त किया।न रैहिया युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष के धन्यवाद के पश्चात कार्यक्रम का सम्मान किया गया।


आलोक कुमार

No comments: