Monday, 14 November 2016

सड़क दुर्घटना में महिला घायल


पटना। दीघा थानान्तर्गत गेट नम्बर-83 के सामने द्विपहिया वाहन से महिला घायल हो गयी। पवित्र गंगा नदी में दर्जनों महिलाएं डुबकी लगाकर सड़क पर आयी थी। इतने में तेज गति से आने वाली द्विपहिया वाहन की चपेट में महिलाएं आ गयीं। एक महिला को गंभीर चोट आयी है। वह खतरे से बाहर है। मौके पर दीघा थाने की पुलिसकर्मी पहुंचे।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।


No comments: