Wednesday 28 December 2016

पुरोहिताभिषेक के 18 साल का मनाया जश्न

अन्तर्राष्ट्रीय संस्था ‘येसु समाजी’ में शानदार 18 साल
होली फैमिली डे के अवसर पर 27 दिसम्बर को पुरोहिताभिषेक

पटना। संत जेवियर कॉलेज में हैं फादर रेमंड केरोबिन। मुजफ्फरपुर धर्मप्रांत के मोरफा पल्ली के रहने वाले हैं। अप्रैल फूल यानी 1 अप्रैल के दिन 1962 में फादर रेमंड का जन्म हुआ। 23 वर्ष की अवस्था में 01 जुलाई 1985 को अन्तर्राष्ट्रीय संस्था‘येसु समाज’ में प्रवेश किये। 36 वर्ष की अवस्था में  27 दिसम्बर 1998 में विधिवत पुरोहित बने। 43 वर्ष की अवस्था में 15 मई 2005 में येसु समाजी की अंतिम मन्नत लिये। आज 54 वर्ष की अवस्था में येसु समाजी के रूप में शानदार कार्य कर रहे है। येसु समाज में 31 साल से शालिनता के साथ सफर तय कर रहे हैं। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: