Saturday 29 April 2017

Belonging to untouchable God

 पटना। बिहार में आज भी मानव जाति के साथ अछूतों  की तरह व्यवहार किया जाता है। यहां तक की बिहार में ‘अछूत भगवान’ भी हो जाते हैं। दलित समुदाय के द्वारा भगवान को स्पर्श करने से भगवान को दूध से धोया जाता है। इसी तरह इस मार्मिक फिल्म में समावेश करने का प्रयास किया गया है। पटना और उसके विक्रम प्रखंड में ‘अछूत भगवान’ से संबंधित फिल्म को फिल्माया गया है। मुख्य महिला कलाकार हैं राम कली देवी। वह किस तरह से समाज में प्रचलित बाधाओं को पार कर पा रहीं हैं। दिखाने का प्रयास किया गया है। फिल्म का शीर्षक है Belonging to untouchable God है। 
फिल्म निर्माता अनुज कुमार के अनुसार  दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर 29 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से प्रदर्शित की जाएगी। पटना और विक्रम क्षेत्र में प्रगति ग्रामीण विकास समिति के द्वारा शानदार कार्य किया जाता है। उनके कार्यकर्ता अनुभवी हैं। उन्हीं लोगों के सहयोग से फिल्म निर्माण करने में सहुलियत हुई है। इसमें अहम किरदार उमेश कुमार जी का रहा है। जो लोगों को संगठित करके समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

आलोक कुमार







No comments: