Saturday 6 May 2017

उर्मिला देवी नहीं रहीं


पटना। महादलित मुसहर परिवारों के बीच में मातम। आखिर क्यों न हो? पटना नगर निगम के वार्ड नम्बर-22 बी के प्रत्याशी हैं दीपक कुमार मांझी। इनकी सास उर्मिला देवी को हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। वे 46 वर्ष की थीं। दो पुत्र और 1 पुत्री को छोड़ गयी। 

बताया जाता है कि रोज की तरह उर्मिला देवी ठीक थीं। दोपहर में जोरदार हृदयाघात लगी। उनको लोकल हॉस्पीटल ले जाते समय राह में ही दम तोड़ दी। इनके निधन से दीघा मुसहरी में मातम छा गया। रूदल मांझी की मां थीं उर्मिला देवी। नौजवान थे रूदल मांझी के पिताश्री रामेश्वर मांझी। स्कूल भवन के छत पर सोने गये। सोते समय ही छत पर गिरकर मौत के मुंह में चले गये। मृतक उर्मिला देवी के पार्थिव शरीर को बांसघाट में अग्नि को समर्पित कर दिया गया।

आलोक कुमार




























 












No comments: