Thursday 1 June 2017

जोरशोर से प्रचार जारी

वार्ड नं. 22 बी की  रीता देवी प्रत्याशी  हैं
वार्ड नं. 22 सी की  रजनी देवी प्रत्याशी  हैं
वार्ड नं. 22 बी की  सुचित्रा सिंह प्रत्याशी  हैं
वार्ड नं. 22 बी की  संजू राजन प्रत्याशी  हैं
ये हैं भाई धर्मेंद्र। पश्चिमी मैनपुरा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया हैं। अभी वार्ड नं. 22 बी में रहते हैं। इनके भाई राजेश यादव की पत्नी रीता देवी प्रत्याशी हैं। इनका कहना है कि मेन रोड पर नाला बना है। वह ठीक तरह से नहीं बना है। इसका निकास ही नहीं है। पानी जमा रहता है। मच्छारों का निवास स्थान बन गया है। इस समय क्राइम बढ़ गया है। दीघा थाने के नियत्रंण से बाहर है अपराधी। उनको कहना है कि शांतिपूर्ण माहौल कायम करने के लिए पहल होनी चाहिए। जिससे अमन से सभी लोग रहे। नफरत की राजनीति नहीं होनी चाहिए।
वार्ड नं. 22 ए की  अनूप चौधरी प्रत्याशी  हैं


ईसाइयों का पवित्र सप्ताह। पवित्र बुधवार को नवयुवक संघ को शर्बत पिलाने की जिम्मेवारी दी गयी। 22 ए का प्रत्याशी द्वारा मोटी राशि दी गयी। इसी राशि से नवयुवक संघ के द्वारा 14 मुकाम में शामिल होने आने वालों को शर्बत दी गयी। यह प्रत्याशी छुपा रूस्तम साबित हुआ। 
वार्ड नं. 22 ए की  अमरेन्द्र कुमार प्रत्याशी  हैं






पवित्र वृहस्पतिवार को ईसाइयों से समर्थन हासिल करने का अलग प्रयास किया गया। दलबल के साथ वार्ड नं. 22 बी की प्रत्याशी रीता देवी आयीं। कुर्जी चर्च के बाहरी द्वार पर खड़ी होकर रीता देवी ने चर्च में आने वालों को धकाधक एक छोटा बोतल पानी और एक पर्चा थमाने लगी। इस सचित्र पर्चा में वोट देने का आग्रह किया गया है। एक बोतल पानी और पर्चा थमाने में प्रत्याशी पति राजेश कुमार भी शामिल हैं।
पवित्र शुक्रवार को आदिवासी सांस्कृतिक एवं सामाजिक कल्याण संघ बन गया मोहरा। वार्ड नम्बर 22 बी की प्रत्याशी हैं सुचित्रा देवी। पश्चिमी मैनपुरा ग्राम पंचायत के मुखिया निलेश प्रसाद की पत्नी हैं। उन्होंने संघ को राशि दी। संघ ने अपने बैनर तले खाकी ढोंगा में 6 नमकीन बिस्कुट और 1 केला डाला। उसमें सचित्र एक पर्चा भी डाल दिया। इसमें मुखिया जी और प्रत्याशी की तस्वीर है। ईस्टर की शुभकामनाएं पत्र के रूप में पेश किया गया। 
ये हैं रीना देवी। 34 साल की हैं। 1 लड़का और 1 लड़की हैं। मैट्रिक उर्त्तीण हैं। यह पूछे जाने पर बीजेपी के नेता हैं संजय कुमार। जो आपका पति हैं। उनके बल पर चुनाव लड़ रही हैं? उनका कहना है कि अपने बल पर चुनाव फतह करूंगी। जो कार्य मुखिया लोग नहीं किये हैं वह कार्य वार्ड पार्षद होकर कर दंूगी। आप देखते ही रह जाएंगे। 22 बी की प्रत्याशी हैं। 
22 सी की प्रत्याशी हैं तुलिका राय उर्फ डोली। 
22 सी की प्रत्याशी हैं तुलिका राय उर्फ डोली। । इनका पिता का नाम है रतधीन्द्र राय उर्फ छोली राय। उत्तरी मैनपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच हैं छोली राय। 2006-11 और 2011-2016 तक सरपंच रहे। लोगों ने कहा कि सरपंच जी आप तो जा रहे हैं तो अपनी बेटी को चुनाव में उतारे। डौली कहती है कि मुझे लोगों ने बुलाया है और लोग ही पार्षद बनाएंगे। 22 साल की डौली कहती हैं कि अभी पटना वीमेंस कॉलेज से बीसीए कम्पीलिट की हूं। इनकम टैक्स प्रतियोगिता की तैयारी कर रही हूं। नेतृत्व विरासत से प्राप्त है। इसमें घबराने की बात नहीं है। स्कूल और कॉलेज लेबल पर नेतृत्व कर चुकी हूं। अगर लोगों का आशीर्वाद रहा तो मेयर की जंग मेें कूद जाएंगी। 
वार्ड नं. 22 ए की  रंजीत कुमार प्रत्याशी  हैं
वार्ड नम्बर 22 ए के प्रत्याशी हैं अमरेन्द्र कुमार ‘अमर’। लोकनायक जयप्रकाश के आह्वान पर 1974 में बक्सर केन्द्रीय कारा में बंद थे। इनको जेपी सेनानी पेंशन नहीं मिलती है। इनके पिताश्री हरि राम हैं। अविभाजित बिहार के काके से विधायक बने थे। अमरेन्द्र कुमार का कहना है कि वार्ड में काफी भ्रष्टाचार है। इंदिरा आवास योजना के साथ अन्य योजनाओं में काम करवाने के नाम पर राशि ऐंठने वाले दलाल प्रत्याशी बन गये हैं। उनको परास्त करना अव्वल कर्त्तव्य है। ऐसा नहीं करने से लूट खसोट जारी रह जाएगा। इसपर अंकुश लगाना हीे है। इसके साथ विकास का कार्यों को अंजाम देना है। बगीचा में सड़क और नाला निर्माण करने को प्राथमिकता देेंगे। 

वार्ड नम्बर 22 ए में तीन जलापूर्ति केन्द्र है। इसमें बांसकोठी और हमीदपुर में जलमिनार है। दोनों जलमिनार में पानी नहीं भरा जाता है। डायरेक्ट ही लोगों के घरों तक पानी पहुंचाया जाता है। इसी तरह वार्ड नम्बर 22 सी में नेहरू नगर में जलापूर्ति केन्द्र और जलमिनार है। यहां के भी जलमिनार में पानी नहीं भरा जाता है। तीनों नाकामयाब है। इससे तोड़कर बनाने की जरूरत है। नही ंतो जलापूर्ति केन्द्रों में ही अधिक अश्व शक्ति वाली मशीन को लगानी पड़ेगी। 

No comments: