Friday 18 February 2022

21 फरवरी को गया बंद : जाप सुप्रीमो

 

                                           * जाप सुप्रीमो पप्पू यादव बेलागंज पहुंचे 

* जाप सुप्रीमो पप्पू यादव अपनी बात रखते हुए

गया। 21 फरवरी को गया बंद के साथ ही 23 मार्च को गया से माफिया राज के खिलाफ रथ यात्रा निकालेंगे। शनिवार को इन भ्रष्ट लोगों का पुतला दहन किया जायेगा। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मरांडी, जाप के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भवानी सिंह, आईटी सेल के अध्यक्ष शशांक कुमार मोनू सहित कई नेता उपस्थित थे।

सरकारी विभागों में माफियाओं का कब्जा है। सुशासन के नाम पर जंगलराज से अधिक खौफ में लोग जीने के लिए मजबूर हैं। माफिया और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। पुलिस असहाय और निर्दोष ग्रामीणों पर लाठियां बरसा रही है। यह बातें शुक्रवार को बेलागंज प्रखंड के मेन थाना क्षेत्र के आढ़तपुर गांव पहुंचे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहीं। बीते 15 फरवरी को आढ़तपुर गांव में बालू घाट का सीमांकन को लेकर उभरे विवाद और पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरी घटना को जानने के लिए पप्पू यादव गांव पहुंचे थे।

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव बेलागंज के आढ़तपुर गांव पहुंचे। महिलाओं का हाथ बांधकर थाना ले जाने की कार्रवाई को जंगलराज बताया। कहा कि सुशासन के नाम पर जंगलराज से अधिक खौफ में लोग जीने के लिए मजबूर हैं।उन्होंने निर्दोषों को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ने का एलान किया है।

सरकारी विभागों में माफियाओं का कब्जा है। सुशासन के नाम पर जंगलराज से अधिक खौफ में लोग जीने के लिए मजबूर हैं। माफिया और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। पुलिस असहाय और निर्दोष ग्रामीणों पर लाठियां बरसा रही है। यह बातें शुक्रवार को बेलागंज प्रखंड के मेन थाना क्षेत्र के आढ़तपुर गांव पहुंचे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहीं। बीते 15 फरवरी को आढ़तपुर गांव में बालू घाट का सीमांकन को लेकर उभरे विवाद और पुलिस की कार्रवाई के बाद पूरी घटना को जानने के लिए पप्पू यादव गांव पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम होगी। पुलिस प्रशासन माफियाओं के इशारे पर महिला, वृद्ध और नाबालिक लड़कियों को हाथ-पैर बांधकर पिटाई करती है। इन सारी घटनाओं के बाद बेशर्म पुलिस के अधिकारी कहते हैं कि जो सरकारी कार्य में बाधा डालेगा उसके साथ यहीं हश्र होगा। पुलिस अधिकारी के इस बयान और मीडिया के विभिन्न श्रोतों से फैल रही जानकारी के बाबजूद सुशासन बाबू के कान में जूं तक नहीं रेंग रही। इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है।

पप्पू यादव ने ग्रामीणों से मिलकर घटना की विस्तार से जानकारी ली। ग्रामीणों से पप्पू यादव ने कहा कि बड़े ही शर्म की बात है कि गांव की बहू-बेटियों को घर में घुस कर पीटा जाए। और आप लोग घर के गांव छोड़ कर भाग खड़े हो। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए निर्दोष महिला, वृद्ध और बच्चियों को न्याय दिलाने के लिए वह सड़क से संसद तक आवाज उठाएंगे। डिस्टिक कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी जाएगी। दोषी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

जाप के प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कन्हैया ने कहा कि बीते दिनों भ्रष्ट नेता, भ्रष्ट पदाधिकारी व माफियाओं की वजह से मगध की धरती शर्मसार हुई है। महिलाओं, नाबालिग बेटियों को पुलिस ने मारपीट करते हुए जेल भेज दिया। गांव वाले बालू माफिया से अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए प्रतिरोध कर रहे थे। इस घटना में बड़ा सिंडिकेट काम कर रहा है। उन्होंने मामले में तुरंत टेंडर रद्द करने, गिरफ्तार मां- बहनों की बिना शर्त रिहाई और उनके केस को खत्म करने की मांग की।

आलोक कुमार

No comments: