Friday 18 February 2022

प्रकोष्ठों के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्षों की बैठक

 

पटना। जदयू मुख्यालय, पटना में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी द्वारा आहूत प्रकोष्ठों के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्षों की बैठक को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी ने संबोधित किया और अपना मार्गदर्शन दिया। कोषाध्यक्ष श्री ललन सर्राफ एवं मुख्यालय के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आयोग, प्रकोष्ठ,समिति, निगम आदि को भंग कर दिया. धीरे-धीरे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के द्वारा प्रकोष्ठों में सदस्य मनोनीत किया जा रहा है.उन प्रकोष्ठों के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्षों की बैठक को राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जदयू मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा आहूत प्रकोष्ठों के नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्षों की बैठक को संबोधित किया और अपना मार्गदर्शन दिया. इस दौरान प्रकोष्ठों के अध्यक्ष संतोष निराला, विजय सिंह निषाद, रामबालक सिंह, ई. रामचरित्र प्रसाद, डॉ. अमरदीप, श्वेता विश्वास, कमल नोपानी, डॉ. एल.बी. सिंह, दिव्यांशु भारद्वाज, नीतीश पटेल, कुमार विजय सिंह मौजूद रहे.

ललन सिंह ने इस मौके पर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आप सभी पर बहुत भरोसा कर प्रकोष्ठों का दायित्व दिया है. पार्टी के सभी प्रकोष्ठ जितनी ईमानदारी से काम करेंगे, हम सबके नेता नीतीश कुमार का हाथ उतना ही मजबूत होगा. न्याय के साथ विकास का संकल्प लेकर उन्होंने जितने कार्य किए हैं, उसे नीचे तक बताएं. उन्होंने कहा कि प्रकोष्ठों में सिर्फ और सिर्फ दल के समर्पित साथियों को स्थान दें. सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विभिन्न जिलों का दौरा करने के उपरांत ही कमिटी का गठन करें. साथ ही उन्होंने कहा कि वे नियमित अंतराल पर प्रकोष्ठों की समीक्षा करेंगे.                                                                    

प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में बेमिसाल कार्य हुए हैं. सभी प्रकोष्ठों का दायित्व है कि उन सभी कार्यों का न केवल प्रचार करें बल्कि सुनिश्चित करें कि उन कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम सभी को 2024 के लोकसभा और 2025 के विधानसभा चुनाव को चुनौती के रूप में लेना है और पार्टी को नई मजबूती और ऊंचाई देनी है.

ध्यातव्य है कि प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने आज सभी जिलों के मुख्य प्रवक्ताओं के साथ भी बैठक की. इस दौरान मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, प्रवक्ता डॉ. रणवीर नंदन, डॉ. सुहेली मेहता, निखिल मंडल, अरविन्द निषाद, अभिषेक झा के साथ ही मुख्यालय महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह, सचिव बासुदेव कुशवाहा एवं मनीष कुमार मौजूद रहे. श्री कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी प्रवक्ता अपने-अपने जिलों में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखें. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक अभियानों का प्रचार-प्रसार उनका प्राथमिक दायित्व है.

इसी तरह अधिसूचना संख्या 568 दिनांक 08.03.2019 द्वारा प्रो. यूनुस हुसैन हकीम को अध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग को पंगू बनाकर रख दिया है. मात्र  चेयरमैन को ही नियुक्त कर रखा. चेयरमैन हैं प्रो. युनूश हकीम. इस आयोग में दो उपाध्यक्ष रहते हैं. वर्तमान में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्रो. युनूश हुसैन हकीम के बल पर आयोग चल रहा है.

आलोक कुमार

No comments: