Wednesday 16 February 2022

मलहरिया ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर- 4 के सचिव पद पर रवि कुमार काबिज

समेली.कटिहार जिले के समेली प्रखंड
में है ग्राम पंचायत राज मलहरिया. मलहरिया ग्राम पंचायत के मुखिया हैं राज कुमार भारती.इस पंचायत के उप मुखिया चंदन कुमार. मुखिया राज कुमार भारती और उप मुखिया चंदन कुमार की उपस्थिति में मलहरिया ग्राम पंचायत की वार्ड आम सभा की गयी. वार्ड नम्बर-4 की वार्ड सदस्या आम सभा की अध्यक्षता की.

मौके पर उपस्थित यूथ पावर नामक स्वयंसेवी संगठन के अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल ने बताया कि वार्ड आम सभा में सर्वप्रथम बिहार सरकार के नियम के आलोक में वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन किया गया.इस समिति की अध्यक्ष लुसी कुमारी,पदेन पंच प्रभाष कुमार मंडल को उपाध्यक्ष बनाया गया.जीविका की रेणु देवी को सदस्य बनाया गया.अनुसूचित जाति की बेबी देवी को सदस्य के रुप मे चयन किया गया. वहीं रीता देवी एवं अर्चना देवी को भी सदस्य के रुप चयनित किया गया. 

उक्त संगठन के अध्यक्ष हरि प्रसाद मंडल ने आगे कहा कि वार्ड आम सभा में भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहीं.ग्रामीणों के बीच में से रुबी कुमारी ने रवि कुमार के नाम का प्रस्ताव वार्ड सचिव के रूप में रखा.जिसका समर्थन राज कुमार मंडल ने किया है. इसके बाद वार्ड आम सभा में उपस्थित आम ग्रामीणों के द्वारा ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित कर दिया.इस तरह मलहरिया ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर- 4 के सचिव पद पर रवि कुमार काबिज हो गये. 





आलोक कुमार    


No comments: