Sunday 25 September 2016

60 प्रतिशत चेक गलत होने से भुगतान नहीं

 पटना। पटना सदर प्रखंड में है ग्राम पंचायत नकटा दियारा। इस ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर-13 और 14 के ग्रामीण दीघा में रहते थे। पूर्व मध्य रेलवे परियोजना के तहत सुरक्षा तटबंध निर्माण करने से लोगों को विस्थापित होना पड़ा। कुल 186 विस्थापित परिवारों को कुर्जी में पुनर्वास किया गया।इनके साथ दीघा थाने के सामने रहने वाले 25 विस्थापित परिवारों को भी पुनर्वासित किया गया। इस तरह 6 बीघा जमीन पर 205 परिवारों को बसाया गया। इनको तीन डिसमिल जमीन दी गयी। यह जमीन गंग स्थली में है। जहां गंगा नदी का पानी प्रवाह होता है। इसी जगह को मामूली ढंग से मिट्टी से भरकर बसाया गया। इसके साथ बिजली,पेयजल और शौचालय की सुविधा दी गयी। इस सुविधा को भोग ही रह रहे थे कि बाढ़ का पानी हेलकर न्यू बिन्द टोली के लोगों को काफी नुकसान पहुंचाया है। 

खैर, इन दिनों काफी परेशान हैं न्यू बिन्द टोली,कुर्जी के बाढ़। हालांकि बाढ़ पीड़ित लोग अस्थायी आश्रय को छोड़ स्थायी आश्रय में आ गये हैं। इन लोगों की बर्बादी को देखकर बाढ़ पीड़ितों को 6 हजार रू0 देने का ऐलान किया गया है। सरकारी कर्मियों और जन प्रतिनिधियों के सहयोग से सूची बनायी गयी। उसी के आधार पर 6 हजार रू0 का चेक बनाया गया है। सूची के अनुसार लोगों के बीच में चेक वितरित कर दिया गया है। बाढ़ पीड़ित चेक को प्राप्त कर हर्षित हो उठे। मगर हर्ष देर तक नहीं रहा। बैंक में जाने से पता चला कि आधार कार्ड और बैंक पासबुक के नाम में अन्तर है। बैंक पासबुक में नामान्तर होने से चेक भुगतान नहीं हो पा रहा है। 205 प्रभावित लोगों को चेक निर्गत किया गया है जिसमें 60 प्रतिशत चेक गलत होने से भुगतान नहीं हो पा रहा है। 


वार्ड नम्बर- 13 की वार्ड सदस्या कमलावती देवी के प्रतिनिधि रोहित महतो और वार्ड नम्बर-14 की वार्ड सदस्या सविता देवी के वार्ड सदस्य पति सहदेव महतो गलत चेक को सुधारने का प्रयास में जुट गये हैं। पटना सदर के बीडीओ के पास ले जाकर चेक में सुधार करवाया जा रहा है। यहां के निवासी पवितर महतो ने चेक दिखाया। इसमें राम पवितर महतो लिखा गया है। बैंक पासबुक में पवितर महतो नाम लिखा है। इस तरह लोग परेशान हो रहे हैं।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।


No comments: