Thursday 24 February 2022

सरला बहन का निधन

 


जमुई। झाझा, सोनो एवं चकाई प्रखंड में शिवानंद भाई पर्यावरण, जल संरक्षण, गरीब, असहाय एवं दलितों के लिए लड़ाई लड़ी। उनकी महानता को आंखों में उतारने वाली पत्नी सरला बहन का निधन हो गया है। बिहार सर्वोदय मंडल की पूर्व अध्यक्षा, सर्वोदय नेत्री श्रीमती सरला बहन आज शाम 5.40 बजे निधन हो गया.                   

वे ग्राम भारती, सर्वोदय आश्रम   की संस्थापक सदस्या रही हैं.उनको सामाजिक कार्य, पर्यावरण संरक्षण व गौरक्षा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए यमुना बेन पुरूस्कार से सम्मानित किया गया. भारत सरकार के कई मंत्रालयों में सलाहकार रहीं हैं.

पुण्यात्मा के पार्थिव शरीर को लेकर पटना से सिमुलतला के लिए निकल चुके हैं. कल शुक्रवार दोपहर तक ग्राम भारती में लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा.सादर नमन सामाजिक कार्य करने वाली अख्तरी बेगम ने कहा है कि माननीय सरला बहन  बिहार सर्वोदय मण्डल की नेतृत्व की थीं.आपके सानिध्य में हमने सामाजिक जगत का काम सीखा है.आपका जाना समाज के लिए बहुत क्षति है. पर सत्य यही है कि सबको एक दिन दुनिया से जाना है.


आलोक कुमार

No comments: