Wednesday 23 February 2022

मार्च महीने में राज्य सरकार से वार्ता कराने का आश्वासन दिया

 

पटना। आज पटना हाई कोर्ट के निर्देश पर आशा कर्मियों की मांगों पर यूनियन नेताओं से वार्ता करते राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निदेशक संजय कुमार सिंह। 17 फरवरी से राज्य भर के आशाओं की शुरू होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटना हाई कोर्ट द्वारा संज्ञान लेकर हड़ताल पर तत्काल रोक लगाते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति के निदेशक को एक सप्ताह में यूनियन नेताओं से वार्ता कर मांगे पूरी करने का निदेश दिया था। जिसका पालन करते हुए निदेशक ने आज वार्ता किया।


हड़ताल का आह्वान बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट- ऐक्टू), आशा संघर्ष समिति,  तथा आशा सँयुक्त संघर्ष मंच ने किया था।आशाओं की एक एक मांग पर आज साकारात्मक वार्ता हुई,निदेशक संजय कुमार सिंह ने आशाकर्मियो व आशा फैसलिटेटरों के मानदेय (पारितोषिक) में वृद्धि तथा पारितोषिक शब्द को बदल कर मानदेय करने के लिए मार्च महीने में राज्य सरकार से वार्ता कराने का आश्वासन दिया।


आलोक कुमार

No comments: