चंडी। नालंदा जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने आज चंडी अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया तथा राजस्व संबंधी मामलों की समीक्षा बैठक की। दाखिल खारिज से संबंधित अस्वीकृत किये गए मामलों का प्रतिशत लगभग 40 प्रतिशत पाया गया। जिलाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्ता हिलसा को इसकी समीक्षा तथा अस्वीकृत किए गए मामलों के अभिलेख के रेंडम जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों की समस्याओं को भी सुना। दो आवेदकों ने परिमार्जन से संबंधित अपनी समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने दोनों आवेदकों से संबंधित अभिलेख मंगा कर इसका अवलोकन किया तथा निष्पादन हेतु अंचलाधिकारी को आवश्यक दिशा निदेश दिया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी हिलसा, भूमि सुधार उप समाहर्ता हिलसा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा, अंचलाधिकारी चंडी सहित अंचल के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
आलोक कुमार
No comments:
Post a Comment