Saturday 23 April 2022

जिलाधिकारी ने राजगीर के संपूर्ण वन क्षेत्र का सघन कांबिंग ऑपरेशन चलाने का दिया निर्देश

 

जिलाधिकारी की उपस्थिति में राजगीर के पहाड़ी वनक्षेत्र में पुलिस, उत्पाद एवं वन विभाग के पदाधिकारियों  द्वारा अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध चलाया जा रहा सघन कॉम्बिंग अभियान

राजगीर.बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा है.नालंदा जिले के राजगीर के पहाड़ी वन क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण की सूचना प्राप्त होने पर शुक्रवार को पुलिस, उत्पाद एवं वन विभाग की टीम द्वारा छापामारी कर हजारों लीटर अर्ध निर्मित/ निर्मित चुलाई शराब को नष्ट किया गया तथा बड़ी संख्या में विनिर्माण सामग्री बरामद की गई  एवं एक महिला को गिरफ्तार भी किया गया. जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने राजगीर के संपूर्ण वन क्षेत्र का सघन कांबिंग ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया है. आज उन्होंने, कल जिस जगह छापामारी की गई थी, उस स्थल का स्वयं निरीक्षण किया.

 उन्होंने पुलिस, उत्पाद एवं वन विभाग की टीम को ड्रोन कैमरे की मदद से संपूर्ण वन क्षेत्र की वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया. साथ ही इसकी मदद से वन क्षेत्र के सभी संभावित स्थलों में निरंतर सघन कांबिंग ऑपरेशन चलाने का निदेश दिया.इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर, उत्पाद अधीक्षक, वन विभाग के पदाधिकारी, थाना प्रभारी राजगीर सहित अन्य स्थानीय पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल उत्पाद बल वन रक्षी शामिल थे.



आलोक कुमार 

No comments: