Thursday 23 May 2013

एक परिचय : पी.व्ही.राजगोपाल


गांधी, विनोबा, जयप्रकाश, अम्बेडकर जी के बताये मार्ग पर चलकर जल, जंगल और जमीन की जंग करने वाले गांधीवादी कार्यकर्ता पी.व्ही.राजगोपाल जी 24 से 26 तक पटना में रहेंगे। जनादेश 2007  और जन सत्याग्रह 2012 सत्याग्रह पदयात्रा के महानायक पी.व्ही.राजगोपाल जी का साक्षात्कार के लिए निश्चत समय पर .टी.वी. कार्यालय पहुंच सके।
·         आप केरल के रहने वाले हैं।
·         इंजीनियरिंग को छोड़कर समाज सेवा में आये।
·         आपका कार्यक्षेत्र मध्यप्रदेश रहा है।
·         लोकनायक जयप्रकाश और युवातुर्क नेता सुब्बा राव के संपर्क में आये।
·         लोकनायक जयप्रकाश, युवातुर्क नेता सुब्बा राव और जल,जंगल और जमीन की जंग लड़ने वाले पी.व्ही.राजगोपाल जी के प्रयास से चम्बलघाटी के दस्युओं को आत्मसमर्पण करवाने में सफल हो पाये।
·         गांधी शांति प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष रहे।
·         कई बार सत्याग्रह पदयात्रा में शामिल हुए।
·         2007 में जनादेश 2007 सत्याग्रह पदयात्रा के महानायक बने। इनके नेतृत्व में 25 हजार की संख्या में देश-प्रदेश-विदेश के वंचित समुदाय भाग लिये। ग्वालियर से दिल्ली तक सत्याग्रह पदयात्रा की गयी।
·         प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित राष्ट्रीय भूमि सुधार परिषद के माननीय सदस्य मनोनीत किये गये।
·         2 अक्तूबर 2011 से 2 अक्तूबर 2012 तक एक साल तक राष्ट्रव्यापी जन सत्याग्रह संवाद यात्रा में शामिल हुए।
·         2 अक्तूबर 2012 से ग्वालियर से दिल्ली तक सत्याग्रह पदयात्रा के महानायक बने।
·         जन सत्याग्रह 2012 सत्याग्रह पदयात्रा को मोहब्बत की नगरी आगरा में 11 अक्तूबर 2012 को पदयात्रा समाप्त कर दी गयी। मौके पर जन सत्याग्रह 2012 के महानायक पी.व्ही.राजगोपाल और भारत सरकार के केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश के संग भूमि सुधार एवं अधिकार संबंधी 10 एजेंडों पर सहमति बनी और सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किया गया।
·         सम्प्रति केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश की अध्क्षता में भूमि सुधारों पर विशेष कार्यदल बनाया गया है। इसका माननीय सदस्य हैं।