सीएम और डीएम को मेल से भेजा फरियाद
प्रेमनगर कुष्ठ आश्रम के कुष्ठ रोगियों ने
दानापुर। हुजूर से कहना है कि हम लोग तीस साल से रूपसपुर नहर के किनारे झोपड़ी बनाकर रहते हैं। यहां पर सभी जाति के लोग हैं। जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन बसर करते हैं। हम लोगों को आवासीय भूमिहीनों की श्रेणी में पहचान की गयी है। परन्तु आजतक आवासीय भूमि नहीं मिल पायी है। हम लोग आज भी आसरे में ही हैं। हुजूर से निवेदन है कि अंचलाधिकारी, दानापुर का फरमान को स्थगित करके विस्थापन के पहले पुनर्वास की व्यवस्था कर दी जाए।
रूपसपुर नहर के किनारे प्रेमनगर कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगी रहते हैं। जो भीख मांगकर दो जून की रोटी जुगाड़ कर पाते हैं। अभी-अभी कार्यालय अंचलाधिकारी, दानापुर फॉर्म-2 के तहत गरीबों के ऊपर वज्रपात करने की तैयारी कर दी गयी है। अगर सरकारी हुक्म को नहीं माना गया तो आईपीसी के तहत मुकदमा होने की तलवार लटका दी गयी है। फिलवक्त प्रेमनगर और हरदासपुर के लोगों को नोटिस थमाया गया है। अगर सरकार नोटिस के बल पर ही सफलता हासिल कर पाती है तो इसके आलोक में अन्य लोगों को नोटिस थमाया जाएगा।
इस संदर्भ में प्रेमनगर की फुलकुमारी रवि कुमार, संजय कुमार, शिवनट और हरदासपुर के रणजीत प्रसाद, केदारनाथ, गणेश साव, लालू प्रसाद आदि ने हुजूर से आग्रह किये हैं कि हम लोगों की एकमात्र मांग है कि विस्थापन के पहले पुनर्वास करने की व्यवस्था की जाए। नोटिस मिलने के बाद से ही रूपसपुर नहर के किनारे रहने वालों के बीच में भूचाल आ गया है। इस नोटिस को लेकर मदद दाताओं के पास जाने लगे हैं। आने वाली मुसीबत भरी दुखड़ा सुनाते दिन कटने लगा है।

विस्थापित होने वालों की सूची
प्लाट नं0 206
थाना नं0 52, थाना रूपसपुर ,जिला पटना
क्रमांक नाम पिता/पति का नाम ग्राम
1. फुलकुमारी स्व0 बच्चू राम प्रेम नगर, 20
2. पवन यादव बच्चू राय
3. सौदागर प्रसाद स्व0 राम प्रसाद महतो
4. अनिल गोधन पासवान
5. रवि कुमार सीता डोम
6. कृष्णा पासवान स्व0 रामवृक्ष पासवान
7. राजकुमार मोची रामदेव मोची
8. सोनिया मुस्मात स्व0 अन्नत चौधरी
9. रामप्रसाद
स्व0 भिखारी गोसाई
10. विनोद कुमार स्व0 भिखारी गोसाई
11. शीतल महतो स्व0 रामप्रसाद महतो
12. केसरी मोची स्व0 विलाश मोची
13. योगेन्द्र किंजर स्व0 राजाराम किंजर
14. विनोद यादव स्व0 कामेश्वर यादव
15. संजय कुमार वंशा नट
16. सुवेदार नट स्व0 दिराहू नट
17. शिवनट स्व0 किवंर नट
18. चन्द्रदेव मिस्त्री स्व0 राम कारगा मिस्त्री
19. बजरंगी महतो स्व0 कमल महतो
20. प्रेमानन्द मोची राजकुमार मोची
21. केदारनाथ स्व0 रिंकु नट हरदासपुर,18
22. गणेश साव स्व0 साधु साव
23. रविरंजन गणेश साव
24. महेन्द्र राम स्व0 सीताराम (मोची)
25. सुरेश राम स्व0 महेश दास
26. सनोज राम स्व0 लक्ष्मण राम
27. नोमनी राम स्व0 लक्ष्मण राम
28. कवि प्रसाद स्व0 नागेन्द्र प्रसाद
29. रणजीत प्रसाद नन्दन प्रसाद
30. रघुनाथ शर्मा स्व0 दामोदर मिस्त्री
31. अजीत नन्दन नन्दन प्रसाद
32. भरत राम
शिवनाथ मोची
33. सिद्धु प्रसाद कपिल राम
34. अजय प्रसाद छोटन प्रसाद
35. उपेन्द्र प्रसाद नागेन्द्र प्रसाद
36. सतीश कुमार स्व0 राजाराम
37. लालू प्रसाद
स्व0 राजाराम
38. बिक्की कुमार सतीश कुमार
आलोक कुमार