Tuesday 19 November 2013

ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में अक्षम





पटना में विश्राम फरमा रहे विधायक सत्यदेव कुश्वाहा कुर्था पहुंच गये हैं। हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिये।
 
कुर्था। अभी भी ग्रामीण क्षेत्र में सुशासन बाबू के स्वास्थ्य विभाग एक साथ काफी संख्या में आये मरीजों को भर्त्ती करके स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में अक्षम है। इस शासनकाल की कलई कुर्था अस्पताल में जाकर खुल गई।

 हुआ यह कि बंसी ओपी क्षेत्रान्तर्गत खंटागी में पूजा की गयी। इस अवसर पर सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। दाल,भात और सब्जी परोसा गया। आमंत्रित लोग भरपेट खाना खाएं। उसके बादप्रसादवितरण किया गया। खाना और प्रसाद खाने वाले लोग इसके बाद बीमार पड़ने लगे। सभी लोगों को कुर्था अस्पताल में भेजा गया। यहां आलम यह था कि उनको रखने के लिए बेड और बिस्तर का अभाव हो गया। टेंट वालों के पास से दरी और चादर लाया गया।

अभावग्रस्त कुर्था अस्पताल में मौके पर उपस्थित डाक्टर अशोक कुमार और डाक्टर प्रमोद कुमार ने चिकित्सा करने लगे। दवा का अभाव होने पर बाजार से दखा खरीदकर लाया गया। चिकित्सक और .एन.एम.स्टाफ सेवा कर रहे थे। इस बीच मरीजों की आवाजाही रूकने का नाम नहीं ले रहा था। देखते ही देखते 60 मरीज गये। इसमें 20 बच्चे शामिल हैं। 10 मरीजों की हालत चिन्ताजनक बतायी गयी।  

  एकाएक काफी संख्या में मरीज जाने से स्वास्थ्य सेवा चरमरा गयी। इसके आलोक में चिकित्सकों की टीम बुलायी गयी। पटना में विश्राम फरमा रहे विधायक सत्यदेव कुश्वाहा कुर्था पहुंच गये हैं। हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिये।

आलोक कुमार