Wednesday 30 September 2015

25 साल के बाद भी विकास की नदी नहीं बही

यहां पर तृतीय चरण का मतदान होगा


यहां पर तृतीय चरण का मतदान होगा। यह दीघा विधान सभा में पड़ता है। कुर्जी क्षेत्र में होल्डिंग लगा हुआ है।

 पटना। इस समय देश और प्रदेश में गठबंधन की सरकार का योग है। इसके आलोक में बिहार में गठबंधन पर गठबंधन बनता ही चला जा रहा है। केन्द्र में सत्तारूढ़ एन.डी.ए.भी गठबंधन बना रखा है। राज्य में सत्तारूढ़ जदयू भी गठबंधन बनाया है।जनता परिवार के मुखिया सपा का भी गठबंधन बनाया है। लाल सलाम वाले भी एकजूट होकर गठबंधन बनाया है। इसका मतलब सूबे में चार गठबंधन है। इन्हीं के बीच में मुकाबला है। विपक्ष के ताना सुनने के बाद नीतीश कुमार ने अपने सहयोगियों को भी पोस्टर में जगह देना शुरू कर दिए है। राजद के लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी, कांग्रेस की सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीर को प्रमुखता दी गयी है। राजद में पति-पत्नी और कांग्रेस में मां-बेटा परिवार वाद को उल्लेख कर रहा है। इन लोगों ने मिलकर सूबे में 25 साल शासन किए। जाते-जाते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गांवों में हर घर तक पक्की गली एवं नाली का होने का भरोसा दिला रहे हैं। कहते हैं कि नीतीश का निश्चय विकास की गारंटी है। दीघा विधान सभा के कुर्जी मोहल्ला में होल्डिंग लगा हुआ है। अब देखना है कि मतदाताओं को कितना लुभा पाने में कामयाब हो पा रहे हैं।

आलोक कुमार

No comments: