Friday 15 November 2013

माननीय प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय,

माननीय प्रखंड विकास पदाधिकारी महोदय,

दानापुर प्रखंड, दानापुर।

विषयः महादलित मुसहर समुदाय के विजय मांझी की मौत के बाद उसकी विधवा रिंकी देवी को पारिवारिक 
            लाभ योजना से लाभ दिलवाने के संबंध में प्रेषित ।

महाशय,

     उपरोक्त विषयः के संदर्भ में कहना है कि पटना जिले के दानापुर प्रखंडान्तर्गत कौथवा पंचायत के कौथवा मुसहरी  में उमेश मांझी नामक मुसहर रहते हैं। इनके पुत्र विजय मांझी (35 साल)की शादी रिंकी देवी के संग हुई है। दोनों की शादी पांच साल पहले हुई थी। इस बीच रिंकी देवी गर्भधारण हो गयी। दुर्भाग्य से रिंकी देवी की गर्भपात हो गयी। रिंकी देवी का घर संपतचक थानान्तर्गत कच्छुआरा के कन्नौजी गांव में है। वहीं पर विजय मांझी गया था। खाना खाने के बाद छत पर जाकर सो गया। नींद से बौझिल होने और गलत अंदाज लगा जाने के कारण विजय मांझी छत पर से गिर गया। वह असंगठित क्षेत्र के ठेला चालक था। इसके अलावे कभी मजदूरी भी करके परिवार का लालन-पालन करता था।

    उसी समय विजय मांझी को उठाकर पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्त्ती कराया गया। इसको पंजीकृत करके डाक्टर (प्रो0) अर्जुन सिंह के यूनिट में भर्त्ती किया गया। स्पाइनल वार्ड के बेड संख्या व्ही/9 में रखा गया। दो सप्ताह तक चिकित्सक की दवा-दारू ,नर्सों की सेवा और परिजनों की दुआ काम नहीं आया। काफी दवा-दारू करने के बाद विजय मांझी को बचाया नहीं जा सका। 14 नवम्बर,2013 को 12:30 पीएम में निधन हो गया। कौथवा मुसहरी के सामने मुसहरों को दफनाने वाले स्थल को 15 नवम्बर,2013 को दोपहर 2 बजे दफना दिया गया।

    अतः माननीय प्रखंड विकास पदाधिकारी से आग्रह है कि विजय मांझी की विधवा रिंकी देवी को परिवार लाभ योजना के तहत लाभान्वित करवाने का कष्ट करेंगे। कौथवा ग्राम पंचायत के मुखिया रामाशीष यादव जी से कबीर अंत्येष्ठि योजना के तहत भी लाभान्वित कराने का आदेश निर्गत करें। इसके अलावे असंगठित कामगार एवं शिल्पकार शताब्दी योजना के तहत लाभान्वित करवाने की प्रक्रिया आरंभ करें।

                         आपका विश्वासभाजन
                                                                        जिला-पटना
                          प्रखंड-दानापुर
                         पंचायत-कौथवा
                        कौथवा मुसहरी
प्रतिलिपिः
मृत्यु प्रमाण-पत्र