पटना। आज संसार भर में मुक्तिदाता ‘येसु’ का जन्मोत्सव भक्ति और श्रद्धा के बीच में मनाया गया। क्रिसमस मनाने और उसकी खुशी की महक देश-प्रदेश-विदेश तक फैल गयी। छोटे से लेकर बुर्जगों के बीच में उत्साह देखा गया। दिसम्बर की ठंडक को मात देकर 24 दिसम्बर की मध्यरात्रि में धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत किये। उसी तरह सुबह में लोग मिस्सा पूजा में भाग लिये। लोगों की उपस्थिति में गिरजाघर ही छोटा पड़ गया।

मिस्सा पूजा समाप्त हो जाने के बाद हैप्पी क्रिसमस, मैरी क्रिसमस,बड़ा दिन मुबारक हो, खुश जन्म पर्व आदि कहकर क्रिसमस की बधाईयों का आदान प्रदान किये। खुशी में नौजवानों के पैर थिरकने लगा। इसके बाद लोग अपने अपने घर आ गये। सुबह उठते ही घर में मुबारक देने और लेने का सिलसिला शुरू हो गया। ईसाई बहुल मोहल्लों में उत्साह चरम पर रहा। बिरयानी का लुफ्त उड़ाएं। बीयर के चुस्की लिये। आधुनिक धुन में थिरकते रहे। कई जगहों पर क्रिसमस मिलन का भी आयोजन किया गया गया।
हर रंग में दिखा क्रिसमस। गिरजाघरों
में धार्मिकता के संग रहे। घर में धार्मिकता को भंग करके डिस्कों के संग हो गये। समय-समय
में बदलते चले गये। खूब मौज मस्ती में त्योहार का लुफ्त उठाएं। ईसाई बहुल कुर्जी पल्ली के मखदुमपुर मोहल्ला में बड़ा दिन यानी क्रिसमस पर्व की मस्ती में झूमते नौजवानों को देखा जा सकता है। कई दिनों की तैयारी के बाद बड़ा दिन का समा बंध सका है।
आलोक कुमार