
आज भी मुसहरी टोला के लोग बुनियादी समस्याओं से जुझ रहे हैं। आप हमदम फोटो खिंचकर ले जाते हैं। मगर कुछ होता ही नहीं है। लोगों ने कहा कि डीएम साहब को आवेदन दिए। मगर उसका परिणाम सामने नहीं आया है। यहां के लोगों का कहना है कि बहुमंजिला मकान नहीं बनाएं। एकक लोगों के लिए मकान बनाया जाए। इससे हमलोगों को फायदा होता है। नहीं तो दूसरे लोग कब्जा कर लेंगे।
महिलाओं ने कहा कि यहां पर शौचालय नहीं रहने के कारण बहुत ही मुश्किल होता है। सुबह और शाम में ही शाम में ही बगीचा में शौचक्रिया करने जाना पड़ता है। अब तो लोग समझते हैं कि मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ही मुसहर समुदाय से हैं। तो हमलोगों की समस्याओं से वाकिफ हैं। जरूर ही बुनियादी सुविधाएं दिलवाने की पहल करेंगे।

यहां पर कुर्जी होली फैमिली हॉस्पीटल के द्वारा विघालय कक्ष बनाया गया है। यहीं पर बच्चों को पढ़ाया जाता है। नियमित पढ़ाई नहीं होने के कारण बच्चों का लय टूट जाता है। अगर सरकारी टीचर रहते तो नियमित पढ़ाई होती। यहां से कोई बच्चे आवासीय विघालय में पढ़ने नहीं जाते हैं। हालांकि दानापुर में लड़कियों के लिए और जगदेव पथ पर लड़कों के लिए आवासीय विघालय संचालित है। अव्वल यह है कि यहां के बच्चों की बुनियाद मजबूत हो। तब जाकर आवासीय विघालय में दाखिला पाने के योग्य बन पाएंगे। आखिर बच्चों को कौन उस योग्य बनाएंग?
आलोक कुमार
No comments:
Post a Comment