Tuesday 5 August 2014

सरकार का सहयोग मिलने लगा

पटना। भूमि एवं राजस्व विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी की अध्यक्षता में कोर टीम बनायी गयी है। इस कोर टीम में प्रगति ग्रामीण विकास समिति के सचिव प्रदीप प्रियदर्शी भी हैं। इनके नेतृत्व में कोर टीम के सदस्य गया और भोजपुर जिले का भ्रमण किए। ग्रासरूट पर दस्तावेज दुरूस्त करने पर बल दिए। आजीविका सहायता केन्द्र को सक्रिय बनाने का आह्वान किया। इस केन्द्र को पारदर्शी बनाएं। विभिन्न तरह की सूचनाओं को पोस्टर पेपर पर लिखकर दीवार पर टांगे। जो भी आवेदन सरकारी कार्यालय में प्रेषित किया गया है। उसे व्यवस्थित करें।
कोर टीम के सदस्य प्रदीप प्रियदर्शी ने कहा कि गया,बक्सर, भोजपुर,खगड़िया,सीवान आदि का चयन किया गया है। प्रगति ग्रामीण विकास समिति, प्रयास ग्रामीण विकास समिति,देशकाल सोसायटी और कदम के सदस्य दौरा कर रहे हैं। प्रदीप प्रियदर्शी 20 जुलाई को गया और 24 जुलाई को भोजपुर गए थे। काफी समस्या है। सभी समस्याओं को निपटाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भोजपुर में 2011 में रैयती जमीन का पर्चा बना और 2012 में लाभुकों को दिया गया। बलीगांव में रहने वालों को लठैतों ने लाठी के बल पर खदेड़ दिए। अभी लोग इधर-उधर भटक रहे हैं।
प्रगति ग्रामीण विकास समिति के 8 जिला समन्वयकों का आह्वान किए। आपके पास 15 प्रखंड हैं। अगर आप एक प्रखंड के 3 सौ आवासीय भूमिहीनों को आवासीय भूमि  और 3 सौ वासगीत भूमि पर रहने वालों को वासगीत पर्चा दिला देंगे। तो आपलोग बहुत बड़ा कार्य कर देंगे। यह गरीबों के हितकारक कार्य होगा।
आलोक कुमार


No comments: