Monday 20 October 2014

सचेतन अवस्था में रहकर अधिकारी महाछठ की तैयारी में जुटे



पटना। नगर विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी परेशान हैं। वहीं पेसू अन्तर्गत साऊथ बिहार पॉवर डिस्ट्रटब्यूशन कम्पनी लिमिडेट के अधिकारी-कर्मचारी बेहाल हैं। इस समय राम और लक्ष्मण झूले बन गए झूलते बिजली तार को टाइट करने में पसीना टपका रहे हैं। यह सब कवायद हादसे को टालने के लिए की जा रही है। 

हमलोग सचेत हैं। हर कदम सोच-समझकर उठा रहे हैं। फजीयत ऐतिहासिक गांधी मैदान की तरह नहीं होगी। रावण वध के दौरान होने वाले हादसे से मन घायल हो गया है।अब फिर से किरकिरी खाने की नौबत नहीं आने देंगे। इस लिए हमलोग गंगा नदी के किनारे जाकर घाट-घाट का पानी पी रहे हैं। इस संदर्भ में न केवल नगर विकास के अधिकारी परेशान है वरण पेसू के अधिकारी भी हैरान है। साऊथ बिहार पॉवर डिस्ट्रटब्यूशन कम्पनी लिमिडेट ने अपने कर्मियों को लगा रखा है। जहां भी बिजली लाइन राम और लक्ष्मण झूले बन गए है। बिजली तार बन गए झूला टाइट कर रहे हैं। 

इस बीच मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी निरीक्षण करने निकले। नासरीगंज से स्टीमर पर चढ़कर गंगा नदी का मुआयना किया। घाटों का भी निरीक्षण किए। कोई मौका नहीं देना चाहते हैं। इनके साथ मंत्री और अधिकारी भी साथ में थे।


आलोक कुमार

No comments: