Tuesday 11 November 2014

शबरी कॉलोनी,दीघा में शौचालय नहीं रहने से परेशानी



पटना। पटना नगर निगम के वार्ड नम्बर एक में है शबरी कॉलोनी,दीघा। यहां पर शौचालय नहीं बनाया गया है। इसके चलते लोग मैदान में जाकर शारीरिक गंदगी निकालते हैं। यहां के निवासी जीतन मांझी के पुत्र दुःखन मांझी को देखे।खाली पैर ही मैदान करने जा रहे हैं। हां, बिना चप्पल पहने ही मैदान में जाकर मल त्याग करेंगे। इसके पहले अनेक लोग मल त्याग कर चुके हैं। दुःखन के पैर से होकर जीवाणु पेट में पहुंच जाएंगे। इसको लेकर फिल्मी अभिनेत्री विद्या बालन ही टी.वी.पर प्रचार कर रही हैं। इसको देखने के बाद भी दुःखन मांझी अनजान बने हुए हैं।  दिन के उजाले में शौचक्रिया करने जा रहे हैं। हाथ में डब्बाभर पानी लेकर चल रहे हैं। कूड़े के ढेर पर किस्मत चमकाने वाले शख्स से खैनी की मांग किए। खैनी मल के मल त्यागने जाएंगे। चहारदीवारी की टूटी दीवार में घुसकर मैदान में मल करेंगे। दिन में मर्द शौचक्रिया कर पाते हैं। मगर महिलाओं को अंधकार होने तक इंतजार करना पड़ता है। आप जरूर ही महिलाओं की पीड़ा समझ गए होंगे। इन महादलितों के घरों में कब शौचालय निर्माण होगा?वह जन प्रतिनिधि और नौकरशाह ही बता सकते हैं।

















आलोक कुमार

No comments: