Wednesday 19 November 2014

रांची विधान सभा की सीट पर डा. महुआ माजी ने नामांकन दाखिल की

14 साल के झारखंड में 9 मुख्यमंत्री और 3 बार चुनाव

झारखंड विधान सभा में 81 सीट


रांची। आम चुनाव की प्रक्रिया झारखंड प्रदेश में जारी है। इसको लेकर राजनीति तापमान गरम है। राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर के नेता जोर लगाकर अपने पक्ष के प्रत्याशी के समर्थन में मैदान-ए-जंग में कूद पड़े हैं। बीजेपी के अध्यक्ष अमीत शाह आकर और प्रदेश में स्थिर सरकार बनाने के लिए बीजेपी को वोट देने का आग्रह कर चुके हैं। पीएम मोदी भी आने वाले हैं। स्वच्छता मंत्री रामकृपाल यादव भी झारखंड जाएंगे। ऑपरेशन होने के बाद दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ हासिल करने के बाद प्रदेश में राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जम गए हैं। साम्प्रदायिक शक्तियों को परास्त करने का आह्वान कर रहे हैं। वहीं पीएम मोदी को जादूगर करार करके भरपूर कोस रहे हैं। सभी लोगों के साथ वादाखिलाफी कर रहे हैं।चुनाव के बाद सीधे राजद सुप्रीमो दिल्ली चले जाएंगे। पूर्व मुख्यंत्री नीतीश कुमार झारखंड नहीं जाएंगे। बिहार में रहकर जदयू को मजबूत करेंगे।


बताते चले कि बिहार का विभाजन करके 15 नवम्बर,2000 को झारखंड प्रदेश बना था। झारखंड विधान सभा में 81 सीट है। इसमें 44 सीट सामान्य वर्ग के हिस्से का है। 28 सीट एसटी और 09 सीट एससी के लिए रिर्जव किया गया है। एंग्लो इंडियन समुदाय के लिए संवैधानिक 1 सीट निर्धारित है। 2000 में झारखंड स्थापना के पूर्व एंग्लो इंडियन समुदाय के ए.जी.रोजारियो प्रतिनिधित्व किया करते थे। राजद के समर्थक के समर्थन से रोजारियो एम.एल.ए. बने थे। बिहार विभाजन के बाद एंग्लो इंडियन समुदाय बहुल्य मैंगलस्चिगंज झारखंड प्रदेश का हिस्सा बन गया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नजदीकी रहने वाले जोसेफ पी.गोलस्टेन को एंग्लो इंडियन समुदाय से विधायक बना दिया गया। इनके निधन के बाद विधायक पुत्र जोसेफ जौर्ज गोलस्टेन को विधायक बनाया गया।
यहां पर प्रथम बार 2005 में और द्वितीय बार 2009 में चुनाव हुआ। अबतक 9 मुख्यमंत्री बने हैं। इनमें शिबू सोरेन, बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा,मधु कोड़ा, हेमंत सोरेन आदि उल्लेखनीय है। अभी पिता शिबू सोरेन और पुत्र हेमंत सोरेन का राज्य है। इस समय आम चुनाव 2014 की प्रक्रिया जारी है।

इस बीच रांची विधान सभा की सीट पर डा. महुआ माजी ने नामांकन दाखिल की हैं। इनको सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा का भरपूर सहयोग मिल रहा है। डा.महुआ माजी कहती हैं कि इस बार जनता का सहयोग मिल रहा है। हरदम जनता के बीच रहने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी की जीत निश्चित लग रही है। अभी से किस्मत अजमाने वाली प्रत्याशी जन सर्म्पक अभियान भी शुरू कर दी है। सत्ताधारी प्रत्याशी रहने के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा किए गए कल्याण और विकास के कार्य को गिना रही हैं।

आलोक कुमार

No comments: