Friday 23 October 2015

पहले बैदार मांझी टी.बी.से तपड़पे और बाद में पीलिया से मर गए

राजमुन्नी देवी को कबीर अंत्येष्ठि योजना
 से  3 हजार रू.प्राप्त नहीं 

एक महादलित मुसहर समुदाय की कहानी है
पटना। पटना सदर प्रखंड के अन्तर्गत उत्तरी मैनपुरा ग्राम पंचायत में स्थित एल.सी.टी.घाट मुसहरी में बैदार मांझी और राजमुन्नी देवी रहते हैं। बैदार और राजमुन्नी के 5 संतान हैं। 3 लड़की और 2 लड़के हैं। पहले राजमुन्नी देवी को जानलेवा यक्ष्मा बीमारी हो गयी थी। दवा-दारू करने के बाद राजमुन्नी ठीक हो सकी। इसके बार राजमुन्नी देवी के पति बैदार मांझी को यक्ष्मा बीमारी हो गयी। एक बाद बैदार ठीक हो गए थे। ठीक होने के बाद शराब सेवन करने लगे। इसके बाद भी बीमार हो गए। टी.बी.बीमारी की दवा शुरू की गयी। इस बीच बैदार मांझी पीलिया रोग से ग्रसित हो गए। अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में ही चिकित्सा के दौरान मर गए। इस तरह राजमुन्नी देवी विधवा हो गयीं। राजमुन्नी देवी को कबीर अंत्येष्ठि योजना से दाह संस्कार करने के लिए 3 हजार रू.प्राप्त नहीं हो सका।
आलोक कुमार

No comments: