Sunday 4 October 2015

लालू-राबड़ी के घर में तीन बार होगी दीपावली



लालू-राबड़ी के घर में तीन बार होगी दीपावली

पटना। आगामी 8 नवम्बर को 243 सीट का मतगणना। इसमें महागठबंधन अथवा एनडीए को बहुमत मिलने पर सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू। लालू-राबड़ी के तेजस्वी प्रसाद यादव और तेजप्रताप यादव की जीत पर खुशी? 9 नवम्बर 1989 को तेजस्वी प्रसाद यादव का जन्मदिवस है। 11 नवम्बर को दीपावली है। इस तरह लालू-राबड़ी के घर में तीन बार दीपावली मनेगी।

करोड़पति हैं तेजस्वी प्रसाद यादवः पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के सुपुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव करोड़पति हैं। इनका जन्म 9 नवम्बर 1989 को हुआ है। अभी 208, कॉटिल्यनगर, एम.पी.एम.एल..कॉलोनी, पो.बी.भी.कॉलेज, जिला-पटना में रहते हैं। बिहार विधान सभा के चुनाव में राघोपुर से किस्मत अजमा रहे हैं। 03-10-2015 को 128,राघोपुर-सामान्य से नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।181,दीघा-सामान्य के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचन नामावली के भाग सं.150 में क्रम सं. 605 पर प्रविष्ट है। तेजस्वी का अजय कुमार यादव प्रस्थापक हैं अजय कुमार यादव का 128, राघोपुर-सामान्य विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली के भाग सं.47 में क्रम सं. 95 पर प्रविष्ट है।  इंकम टैक्स में रिर्टन दाखिल किए हैं, उसमें 5, 08,019. रू. उल्लेख किए गए हैं। कुल 1,20,000.00 रू.हाथ में है। इस राशि को मंजूरी प्राप्त है। दिनांक 31/03/2015 को स्वीकृति मिली।

9 वीं कक्षा उर्त्तीण हैं तेजस्वीः राघोपुर के प्रत्याशी तेजस्वी प्रसाद यादव 9 वीं कक्षा उर्त्तीण है। वर्ष 2006 में डी.पी.एस., आर.के.पुरम,नयी दिल्ली से 9 वीं कक्षा पूर्ण की है। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा खड़ा किया है जो इस राज्य में मान्यता राज्य दल है और उपरोक्त दल के लिए आरक्षित प्रतीक मुझे आवंटित किया जाए। कोतवाली थाना में केस सं.393/15 पटना,बिहार में दर्ज है। बिहार बंद के दौरान 147/149/341/323/332/504/506/353/114 धारा दर्ज है। सीजेएम,पटना केस नं.393/15 है। गिरफ्तारी नहीं हुई है। तेजस्वी सोशल वर्क भी करते हैं। आई.पी.एल. में दिल्ली से क्रिकेट खेलते थे। झारखंड के क्रिकेटर थे। इसके अलावे व्यापारी भी हैं।


आलोक कुमार

No comments: