पटना।तृतीय चरण का चुनाव कुंती और रूणती के लिए दुखदायी साबित हुआ। आज पुनपुन में स्थित कल्याणचक बाजीतपुर में स्व0उदय माँझी की पत्नी श्रीक्रांति देवी बीमार पड़ गयी।। राजधानी में स्थित दीघा मुसहरी में स्व0 उदय माँझी और श्रीक्रांति देवी की पुत्री कुंती और रूणती रहती हैं। आज निजी वाहन सुबह 7 बजे
से
5 बजे
तक
बंद
रहा।
इसके
कारण
दोनों
बहने
बीमार माँ
का
दर्शन
नहीं
कर
सके
।

दीघा मुसहरी में रहने वालों ने बताया कि श्रीक्रांति देवी काफी महुआ और मिठ्ठा से निर्मित महुआ दारू का सेवन करती थीं। इसका परिणाम पीलिया रोग हो गया। वह शहर छोड़कर गांव में झोलाछाप और ओझा गुणी के पास जा पहुँची।
कुंती कहती हैं कि सुबह में साग और भात बनाए थे। दाल मंहगी होने के कारण सुबह में साग और भात खाए। जो बच गया था। उसे दोपहर में खाना था। इस बीच दुखद खबर मिली कि माँ बीमार पड़ गयी। तृतीय चरण का चुनाव और रकम पास में नहीं रहने के कारण पुनपुन नहीं जा सके।
आलोक कुमार, मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।
No comments:
Post a Comment