20 नवम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नीतीश
पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह

आज महागठबंधक विधायकों की बैठक की गयी। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गयी। इस अवसर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नवनिर्वाचित विधायकों के नेता के रूप में नीतीश कुमार का नाम का प्रस्ताव किया और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.पी.जोशी ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इस तरह बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार का मार्ग साफ हो गया है। बैठक की समाप्ति के बाद महामहिम राज्यपाल रामनाथ कोविंद से नीतीश कुमार मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस बाबत राज्यपाल ने औपचारिक कागज दिया है। 20 नवम्बर को मुख्यमंत्री के रूप में दोपहर 2 बजे नीतीश कुमार शपथ ग्रहण करेंगे। पटना के गांधी में शपथ ग्रहण समारोह में देश-प्रदेश के शीर्षक नेतागण भाग लेंगे।
मौके पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू,राजद और कांग्रेस के विधायक मंत्री मंडल में शामिल होंगे। पूर्व घोषित 7 सूत्री निश्चय को लेकर काम करेंगे। हर हालत में कानून का राज कायम है और कानून का राज कायम रहेगा। महागठबंधन एकजूट होकर शानदार ढंग से सरकार चलाएगा। चुनाव समय में दिए गए वक्तव्य पर व्यंग्य नहीं करेंगे। विपक्ष का सहयोग लेंगे। प्रदेश में शांति और सद्भावना कायम रहेगा। हरेक वर्गों का कल्याण और विकास होगा। किसी भी तबके के साथ भेदभाव नहीं होगा। लोगों ने अपार जनसमर्थन दिए हैं।इस लिए उनके लिए काम करना है।
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।
No comments:
Post a Comment