Monday 2 November 2015

ईसाई समुदाय अपने मृत परिजनों को लेकर गमगीन


दण्डमोचन के लिए चर्च अथवा कब्रिस्तान में प्रार्थना करें

पटना। ईसाई समुदाय गमगीन है। अपने मृत परिजनों को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं। दण्डमोचन के लिए आज 1 नवम्बर,2015 दोपहर 12 बजे से 2 नवम्बर को 12 बजे रात के बीच में कभी भी गिरजाघर या कब्रिस्तान में एकहे पिता हमारे और प्रेरितों का धर्मसारभक्ति भाव से बोले।

2 नवम्बर को 6 बजे प्रथम, 6:30 बजे द्वितीय और 3:50 बजे तृतीय मिस्सा होगा। दोपहर 3 बजेसे कब्रों की आशीष के पश्चात ही पल्ली परिसर में 3:30 बजे मिस्सा होगा। 

यह निवेदन किया गया है कि पर्यावरण के मद्देनजर एक कब्र पर 2 बजे मोमबत्ती और 1 पॉकेट अगरबत्ती से ज्यादा जलाएं। इस बीच कब्रों की सफाई की जा रही है। चूना और मिट्टी से लिपाई जा रही है। चर्च प्रशासन के द्वारा मना करने के बाद भी कब्र की पक्कीकरण की जा रही है। इस तरह के कार्य करते समय प्रार्थना करते हैं कि मृत परिजनों की आत्मा स्वर्गलोक में जा सके।

आलोक कुमार,मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: