Sunday 15 November 2015

गंगा नदी में लक्ष्मी जी की प्रतिमा विसर्जन करने के दरम्यान नन्दू कुमार की मौत


गाँवघर में मातम पसरा

पटना। दीघा थानान्तर्गत जंगलीपुर में रहते हैं राजू चौधरी। वे प्राइवेट वाहन के चालक हैं। श्री चौधरी के 2 लड़के और 1 लड़की हैं। नन्दू कुमार आठवीं और सन्नी तीसरी कक्षा में पढ़ता है। गाँवघर के लोगों ने मिलकर लक्ष्मी जी की प्रतिमा स्थापित किए थे। इसके कारण जंगलीपुर में उत्साह का माहौल था। बच्चे और सयाने खुशी मना रहे थे। मगर खुशी गम में तब्दील हो गया। राजू चौधरी के पुत्र नन्दू कुमार की मौत गंगा नदी में डूबने से हो गयी। यह हादसा प्रतिमा विसर्जन के दरम्यान हुआ।

बताया जाता है कि जंगलीपुर के नौजवान और बच्चों के साथ नन्दू कुमार और सन्नी कुमार भी गए थे। नाचते और गाते गंगा नदी के किनारे पहुँचे। दीघा रेलवे पुल के एक नम्बर पाया के पास विसर्जन करना किया गया। नौजवान और बच्चे लक्ष्मी जी की जय करके प्रतिमा को विसर्जन कर दिए। दुर्भाग्य से नन्दू कुमार गहराई की ओर बढ़ गया। गंगा नदी में उतरकर प्रतिमा विसर्जन करने गए उत्साहित लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। मगर नन्दू कुमार बाहर नहीं आया। तो वहाँ पर मौजूद नन्दू कुमार के अनुज सन्नी कुमार नौजवानों से कहने लगा कि नन्दू गंगा नदी की गहराई में चले जाने से बाहर नहीं निकला है। किसी ने सन्नी की बातों पर ध्यान नहीं दिए। जब जोर जोर से चिल्लाकर रोने लगा तब सभी लोग सन्नी को छोड़कर गंगागा नदी की तट से नौ दो ग्यारह हो गए। गाँव घर में गंगा नदी में डूबने की हल्ला होने होने पर कोहराम मच गया। सभी ग्रामीण गंगा नदी की तट की ओर भागे। तबतक काफी देर हो गयी। नन्दू कुमार डूब चूका था।

इस बाबत दीघा थाना में खबर दी गयी। वहाँ के बड़ा बाबू ने गोताखोरों को सूचना देकर बुलाया। चार बजे पहुँचे और दो घंटे बंसीबाजी करते रहे। बंसीबाजी करने से नन्दू कुमार का शव बरामद नहीं हुआ। गोताखोरों का कहना है कि बंसी में कीचड़ फंस रहा था। काफी कीचड़ और गड्ढा है। इस बीच बिहटा में रहने वाले एनडीआरएफ को खबर कर दी गयी। इस बीच नन्दू कुमार का शव बरामद हो गया। पोस्टमार्टम करने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अपने बीच से नन्दू कुमार के चले जाने से परिवार काफी विचलित है। परिवार के लोग रोते-रोते बुरा हाल कर लिए हैं।

प्रशासन ने महाछठ के मद्देनजर बांस से प्रतीक चिन्ह बना रखा है। बांस गाड़ दिया गया है। इससे आगे बढ़कर पूजा करने पर पाबंदी है। इस बीच पुलिस बल तैनात है। किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। इसको लेकर पुलिस बल सचेत हैं। माइक से लोगों को आवश्यक निर्देश जारी किया जाएगा। गंगा तट पर पटाखा छोड़ने पर पाबंदी लगा दिया गया है।

आलोक कुमार

मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट, पटना। 

No comments: