Wednesday 23 December 2015

मगही और भोजपुरी में मसीही सत्संग रोड पर

पटना।शोर भइल दाउद नगरिया बाड़ा शोर भइल....। इस तरह की गीत के माध्यम से बालक येसु का जन्म का विवरण पेश किया गया। पटना प्रखंड के दीघा थानान्तर्गत बालूपर मुहल्ला में है मसीही सत्संग आश्रम। यहां पर मगही और भोजपुरी में मसीही सत्संग किया जाता है। फिल्मी और लोक गीतों की धुन में बाइबिल में उल्लेख विवरण को गीत के माध्यम से पेश करते हैं। इस बार पहली बार मगही और भोजपुरी में मसीही सत्संग रोड पर पेश किया गया। पश्चिमी मैनपुरा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया धर्मेन्द्र भाई के कार्यालय के सामने क्रिसमस की झांकी और गीत प्रस्तुत की गयी। निष्कलंक माता मरियम नितिका कुमारी बनी थीं। संत जोसेफ के रूप में उपासना कुमारी थीं। सांता क्लॉस विकास कुमार बने थे। स्वर्गदूत ऋतिक कुमार बने थे। कभी मगही तो कभी भोजपुरी में प्यारेलाल गीत गा रहे थे। नाल पर मुक्ति कुमार, हार्मोनियम पर सुनील कुमार, झाझ पर दीपक कुमार, धनौज कुमार और इबरान खान संगत कर रहे थे। विक्टर फ्रांसिस ने सजावट किए। सभी तरह के कार्य को संयोजित करने वाले सुशील कुमार थे। इस अवसर पर साधु शीलानंद, विजय कुमार, भाई धर्मेन्द आदि उपस्थित थे। कुर्जी मोड़ के आसपास रहने वाले आए थे। इनकी प्रस्तुति से सबक ले रहे थे।  
आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।



No comments: