Sunday 28 February 2016

आज ईसाई समुदाय का दुखभोग का तीसरा रविवार


विक्टर फ्रांसिस के नेतृत्व में टीम के साथ रिहर्सल 

पटना। आज ईसाई समुदाय का दुखभोग का तीसरा रविवार है। इस दरम्यान बुधवार को साढ़े तीन बजे और शुक्रवार को पांच बजे से क्रूस की यात्रा की जाती है। चालीसे अवधि में दीवारों पर टंगे तस्वीरों के सामने खड़े होकर प्रार्थना की जाती है। 14 तस्वीरों के पास जाकर 14 मुकाम पूर्ण करते हैं। इस साल भी जीवंत झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी। 

विक्टर फ्रांसिस के नेतृत्व में सचेत सिपाही
आज हार्टमन बालिका उच्च विघालय के परिसर में जीवंत झांकी प्रस्तुति का रिहर्सल किया गया। रिहर्सल समय क्रूस यात्रा की झांकी है। प्रभु येसु द्वितीय बार गिर जाते हैं। प्रभु येसु की भूमिका में विक्टर फ्रांसिस हैं। सिपाही आदि आसपास हैं। 

धर्मावलम्बियों की नजर पर खरे उतरने के सिलसिले में बेहतर ढंग से जीवंत झांकियों की प्रस्तुति की जा रही है। जीजस प्रोडक्सन्स, के निर्देशक विक्टर फ्रांसिस के नेतृत्व में जीवंत झांकी प्रस्तुति पवित्र शुक्रवार 25 मार्च को होना है।

प्रभु येसु की भूमिका में विक्टर फ्रांसिस द्वितीय बार गिरे
प्रभु येसु के क्रूस की यात्रा को दर्शाते हुए एक झांकी 25 मार्च को निकलेगी। फेयर फील्ड कॉलोनी में स्थित आशा दीप,होली क्रॉस सोसायटी से सुबह 6:00 बजे झांकी निकलेगी। धर्मावलम्बियों से आग्रह किया गया है कि आशा दीप में सुबह 5:45 पहुंच जाएं। पटना-दीघा-दानापुर मुख्य होकर झांकी चर्च के प्रांगण में पहुंचेगी। यहां पर जीवंत क्रूस रास्ता का पहला स्थान प्रारंभ होगा।

ईसाई समुदाय चालीसे में उपवास और परहेज रखते हैं। वहीं पटना महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डिसूजा,येसु समाजी ने भूख एवं बीमारी अभियान के तहत इस चालीसा काल में विशेष चंदा एकत्रित करने का निवेदन किया है। आपलोगों से अनुरोध किया जाता है कि इस चालीसा काल में उदारतापूर्वक चंदा दें,जिससे इस अभियान को सफल बनाया जा सके।










आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 


No comments: