Monday 14 March 2016

यक्ष्मा रोग से पीड़ित कुर्जी होली फैमिली हॉस्पीटल में

कुर्जी होली फैमिली हॉस्पीटल में 
पटना। दीघा थानान्तर्गत कुर्जी में रहते है जेवियर अब्राहम। यक्ष्मा रोग से पीड़ित है। आजकल कुर्जी होली फैमिली हॉस्पीटल में प्रायवेट रूम में भर्ती हैं। डाक्टर जेड हक देख रहे हैं। मरीज जेवियर अब्राहम के भाई फादर अरूण अब्राहम हैं। भाई को देखकर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि मेरा भाई टी.बी.बीमारी के चलते हॉस्पीटल में भर्ती हैं। मुंह से रक्त स्त्राव हुआ। वे टी.बी.के पुराने रोगी हैं। विश्वास हे कि भाई को 4-5 दिनों के अंदर चलने लायक डाक्टर हक बना देंगे। भाई को बोले कि आप हॉस्पीटल में भर्ती होने क्यों आये हैं? जो राशि हॉस्पीटल को देते उसी राशि से मनभर शराब पी लेते। जेवियर अब्राहम धार्मिक प्रवृति के हैं। चालीसे की अवधि में उपवास और परहेज रखते हैं। इस बार चालीसे की अवधि में बीमार पर गये।

कई लोग शराब पीने के बाद परलोक सिधार चुके हैं। फादर अरूण कहते हैं कि हमलोगों के सामने ही कितने लोग शराब पीकर परलोक चले गये हैं। उनमें अच्छे-अच्छे लोग हैं। जिनको जिन्दा रहना चाहिए। आप सही पकड़े हैं।

धुंए में उड़ा रहे हैं जिन्दगी की अरमानः आजकल फेंशन की दौड़ में स्मैक का सेवन आम हो गया है। वहीं नौजवान गांजा भी पीते जा रहे हैं। खुद को और परिवार को बरबादी के डगर पर धकेल रहे हैं। अब भी समय है कि धुंए से जिदंगी बरबाद नहीं करें। इससे नाता तोड़ना जरूरी है। अगर आप इससे रिश्ता तोड़ते हैं तो सुबह का भूला गदहा शाम को लौट आया कहावत को चरितार्थ करेंगे।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।


No comments: