Monday 14 March 2016

दीघा थानान्तर्गत दीघा हाट की परेशानी


पटना। पटना नगर निगम के वार्ड नम्बर-1 में है दीघा हाट। निगम द्वारा दीघा हाट को व्यवस्थित करने का कार्य शुरू नहीं किया है। पार्किग की भी व्यवस्था नहीं है। दीघा थाना भी आंख बंदकर धृतराष्ट्र की स्थिति में है। इन दोनों के कारण दीघा हाट पर बेढंग से सामग्री बेची जा रही है। वहीं छोट-मझौले दुकानदारों ने मेनरोड को अतिक्रमण कर दुकान सजाते हैं। करीब 10 से 12 फीट तक कब्जाएं हैं। 



काफी व्यस्त मार्ग है फिर भी ध्यान नहींः पटना-दीघा-दानापुर मुख्य मार्ग व्यस्त मार्ग है। मिशनरी और गैर मिशनरी स्कूल संचालित है। इनके खुद की बस है और निजी गाड़ी भी है। बिहार सरकार के नौकरशाह भी सरकारी गाड़ी लेकर स्कूल में आते हैं। रोड पर ही लगा देते हैं। दीघा हाट पर अतिक्रमण कर लेने से जाम की स्थिति बन जाती है। इसके कारण आवाजाही करने में दिक्कत होती है। मजे की बात है कि जब यातायात आरक्षी अधीक्षक की आंख खुलती है तब जाकर अतिक्रमण को हटाया जाता है। उनके आंख तिरछा कर लेने के बाद पूर्ववत स्थिति बन जाती है। आजकल दीघा पुलिस वाले और यातायात पुलिस ड्यूटि देने नहीं आते हैं।


आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।



No comments: