Wednesday 27 April 2016

जलजमाव से निजात दिलाने का निर्देश


पटना।दीघा विधान सभा से निर्वाचित विधायक डॉ0 संजीव चौरसिया ने अर्पणा अपार्टमेंट के सामने उत्पन्न जलजमाव से निजात दिलाने का आदेश दिया है। इस बात की जानकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने दी है।भू-गर्भ नाला निर्माण किया गया है। उसका निकास नहीं होने के कारण अपार्टमेंट के सामने जलजमाव हो गया है। 

बांसकोठी में जलापूर्ति बेहतर ढंग से नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। जलापूर्ति पाइप में खराबी आ जाने के बाद पाइप में बोरा डालकर मुंह किया गया। कामगारों ने बिना मुंह बंद किया गया बोरा को निकाले ही पाइप का संयोजन कर दिया। इसके कारण लोगों को पानी मिल नहीं पा रहा है। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना। 

No comments: