Tuesday 26 April 2016

open letter

सेवा में, माननीय मुख्य मंत्री,
बिहार सरकार,
पटना।

विषय:-ईसाई समुदाय की समस्याओं का समाधान तथा इसके लिए सरकार द्वारा एक स्वतंत्र सेल (प्रकोष्ठ) का गठन तथा विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी प्रदान करने के सम्बन्ध में स्मार पत्र।

मान्यवर,
पूर्व में उपरोक्त विषयों से सम्बंधित कई पत्र आपको भेज कर सहयोग करने,समस्याओं का समाधान करने तथा सरकार के कई कार्यक्रमों तथा क्षेत्रों में भागीदारी प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। परन्तु उम्मीद के अनुसार अभी तक आपका सहयोग प्रात नहीं हो पाया है। हम पुनः निम्नलिखित उन मांगों को आपके समक्ष प्रस्तुत कर उनके समाधान की कामना करते हुए तथा ईसाई समुदाय की मागों की पूर्ति एवं भागीदारी प्रदान करने के लिए सरकार में एक अलग से सेल (प्रकोष्ठ)के गठन की मांग करते हैं। ताकि ईसाई समुदाय के जरुरतमंदों के साथ त्वरित एवं उचित न्याय हो सके,उनकी समस्याओं एवं मांगों का समाधान हो सके तथा भागीदारी प्राप्त हो सके।

1. बिहार के अल्पसंख्यक ईसाईयों की समस्यओं के समाधान के लिए मुस्लिम तथा अन्य अल्पसंख्यक समुदाय की तरह अलग से सरकार में एक स्वतंत्र कमिटी(सेल) का जल्द से जल्द गठन हो। जिसमें अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। ताकि त्वरित एवं निष्पक्ष सकारात्मक कार्य हो सके।
2. बिहार के ईसाई समुदाय के लोगों तथा चर्चों को सुरक्षा प्राप्त हो। 3. मुस्लिम समुदाय को हज यात्रा तथा देश के कई राज्यों के ईसाईयों को जेरूसलम की तीर्थ यात्रा हेतु वहां की सरकार से प्राप्त अनुदान की तरह बिहार के ईसाईयों को भी जेरूसलेम की तीर्थ यात्रा हेतु बिहार सरकार द्वारा अनुदान प्रदान कर न्याय किया जाए। ।ज्ञात हो कि इस अनुदान को प्रदान करने वाले राज्यों के नोटिफिकेशन की छाया प्रति संलग्न की जा चुकी है।
4. ईसाईयों के कब्रिस्तानों की आवश्यकतानुसार घेराबंदी,तार लगाने तथा जहाँ जहाँ कब्रस्तान अतिक्रमित है,उसे मुक्त कराया जाए।
5. बिहार विधान सभा तथा विधान परिषद् में बिहार के ईसाई को मनोनित किया जाए।
6. 33% या35% महिला आरक्षण में ईसाई समुदाय की महिलाओं को आरक्षण प्राप्त हो। 7.बिहार सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में ईसाईयों को भी भगीदारी प्राप्त हो।
8. ईसाई युवाओं को रोजगार हेतु प्रशिक्षण तथा रोजगार दिलाने में सहयोग प्रदान किया जाए।
9. दलित हिन्दुओं तथा अल्पसंख्यक सिख समुदाय को प्राप्त आरक्षण की तरह दलित ईसाईयों को भी आरक्षण प्राप्त हो।इसके लिए केंद्र पर दबाव डालकर आरक्षण दिलायाजाए। 10. ईसाई बहुल क्षेत्रों में कम्युनिटी हॉल तथा धार्मिक स्थलों पर उचित लाईट,सफाई तथा सुरक्षा की ब्यवस्था हो। 11. ईसाई बहुल इलाका(उर्सोलायिन कॉन्वेंट चर्च रोड न.1,न्यू पाटलिपुत्र कालोनी,फेयरफील्ड कालोनी, फातिमा माता सुसमाचार केंद्र शिवाजी नगर वाला रोड,बांस कोठी वगैरह) की उपेक्षित सड़कों तथा नालिओं को जल्द से जल्द बनाने की व्यवस्था हो।
12. पादरी की हवेली महा गिरजाघर ,जिसे सरकार द्वारा पर्यटन स्थल के तौर पर मान्यता प्राप्त है,के रख रखाव,सुरक्षा तथा उत्थान के लिए जल्द से जल्द अनुदान प्रदान किया जाए तथा उसे धार्मिक प्राचीन धरोहर(heritage) के तौर पर मान्यता प्रदान किया जाए।
13.नौकरी कर रहे ईसाईयों को उनके कार्य स्थल पर सुरक्षा तथा सम्मान प्राप्त हो।
14.बांस कोठी की माँ मरियम के ग्रोटो को सुरक्षित रहने के लिए वहां भवन का निर्माण हो।
15.बिहार राज्य महिला आयोग में बिहारी ईसाई बुद्धिजीवी महिला का मनोनयन हो।


हमें पूर्ण विश्वास है कि उपरोक्त मांगों की पूर्ति के लिए आप आवश्यक एवं त्वरित कार्यवाही कर,मंगोंको पूरा कर बिहार के ईसाईयों को उनका हक़ प्रदान कर उनका उत्थान , स्वाभिमान ,सुरक्षा तथा मनोबल को बढ़ाते हुए बिहारवासी होने का गौरव प्रदान करने में अपनी जिम्मेदारी निभाएँगे। धन्यवाद।

एस.के.लॉरेंस
सचिव, अल्पसंख्यक ईसाई कल्याण संघ ,पटना।
पता:- फातिमा माता सुसमाचार केंद्र के पीछे,शिवाजी नगर,मखदुमपुर,पोस्ट-दीघा(पटना)-11. मो. 9430284400,9430988909.

No comments: