Tuesday 24 May 2016

राष्ट्रीय बाल श्रमिक विशेष विघालय के विघार्थियों को पटना राइट्स क्लेटिव नामक एनजीओ द्वारा छात्रवृर्ति नहीं देने के संबंध में






माननीय जिलाधिकारी महोदय,
पटना।

विषयः दीघा थानान्तर्गत बाँसकोठी में सितम्बर 2007 से अगस्त 2010 और फरवरी 2012 से अक्टूबर 2014 तक संचालित राष्ट्रीय बाल श्रमिक विशेष विघालय के विघार्थियों को पटना राइट्स क्लेटिव नामक एनजीओ द्वारा छात्रवृर्ति नहीं देने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने हेतु अग्रसारित।

महाशय,
      उपरोक्त संदर्भ में कहना है कि श्रम मंत्रालय,भारत सरकार के अन्तर्गत है राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना। इसके तहत राष्ट्रीय बाल श्रमिक विशेष विघालय खोला गया। पटना राइट्स क्लेटिव नामक एनजीओ ने वर्ष 2007 में बांसकोठी में खोला। पटना जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह के मकान में सितम्बर 2007 से अगस्त 2010 तक विघालय संचालित रहा। यहां पर 3 साल तक 50 विघार्थियों को पढ़ाया गया। यहां के विघार्थियों को दोपहर में भोजन दिया गया। इनको प्रति माह 100 रू0 छात्रवृति देने का प्रावधान रखा गया। कायदे से विघार्थियों को 3 साल की छात्रवृति दी जानी थी। मगर विघार्थियों को केवल 1 साल की छात्रवृति दी गयी। केवल 1 साल के 60 हजार रू0 बैंक से निकालकर 50 विघार्थियों के बीच में वितरित कर दिया गया।शेष 2 साल की छात्रवृति एनजीओ ने डकार लिया है।

एक बार फिर 16 माह के अंतराल के बाद नये अंदाज में पटना राइट्स क्लेक्टिव का आगमन। इस बार विघालय स्थल का परिवर्तन कर दिया। जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह को छोड़कर दीघा ग्राम पंचायत के पूर्व मुखिया जवाहर राय के रिश्तेदार धन्नू राय के मकान में फरवरी 2012 में राष्ट्रीय बाल श्रमिक विशेष विघालय खोला गया। यहाँ पर 8 माह पढ़ाने के बाद बाँसकोठी झोपड़पट्टी में बच्चों को पढ़ाया जाने लगा। इस बार पटना राइट्स क्लेक्टिव ने प्रति छात्रों की छात्रवृति में 50 रूपये की वृद्धिकर 150 रूपये कर दिये। फरवरी 2012 से अक्टूबर 2014 तक 50 विघार्थियों को पढ़ाया गया। इस बार 3 साल बच्चे पढ़े। मगर एनजीओ ने विघार्थियों को छात्रवृति के नाम पर ठेंगा दिखा दिया।

     अतः श्रीमान् से आग्रह है कि सितम्बर 2007 से अगस्त 2010 सत्र के 2 साल की छात्रवृति और फरवरी 2012 से अक्टूबर 2014 के 3 साल की छात्रवृति विघार्थियों को दिलवाने की कष्ट करें। 

आपका विश्वासी
विघार्थी और उनके समस्त परिजन
बांसकोठी ( अम्बेदकर कॉलोनी,झोपड़पट्टी)
दीघा घाट,पटना-800011
बिहार।

No comments: