Wednesday 25 May 2016

और कुर्जी का नाम मुंगेरी ग्राम न हो सका


पटना। बिहार विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एलान किया था कि अब से कुर्जी का नाम मुंगेरी ग्राम होगा। इस तरह का एलान करने से लोग खुश हो गये थे। खुशी में नाखुशी में तब्दील हो गया है। अबत तो लोग आशा छोड़कर निराशा के चादर ओढ़ लिये हैं। 
बताते चले कि मुंगेरी लाल पूर्व मंत्री हैं। वे पिछड़ी जाति आयोग के अध्यक्ष थे। मुंगेरी आयोग के अध्यक्ष के बाद ही पिछड़ों को आरक्षण मिलने का राह खुल पाया था। अब यहां के लोग मुंगेरी लाल की प्रतिमा लगाने की मांग कर रहे हैं। यह कोई जरूरी नहीं है कि प्रतिमा मुंगेरी ग्राम में ही लगे। राजधानी के किसी हिस्से में लगाया जा सकता है। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक कुमार, वरिष्ठ सदस्य सिसिल साह, धनजंय कुमार यादव आदि ने मुख्यमंत्री को साधुवाद दिया है। इनको धन्यवाद भी दिया है। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: