Thursday 9 June 2016

और काजल कुमारी को 12 टांके लगे




पटना। काला रंग के कुत्ता के काट खाने से उत्पन्न जख्म पर 12 टांके लगाये गये। अभी गोसाई टोला में सुबह-शाम इंजेक्शन दिलाया जा रहा है। उसे ठेला पर ले जाया जाता है।

बिन्द टोली,कुर्जी में रहते हैं ओम प्रकाश महतो और शांति देवी। दोनों के 3 लड़की और 1 लड़का है। ओम प्रकाश महतो सब्जी विक्रेता है। दीघा हाट से थोक भाव से सब्जी खरीदकर दीघा हाट पर ही खुदरा सब्जी बेचते हैं। अशांत परिवार की शांति देवी ने कहा कि पीएमसीएच से लाने के बाद गोसाई टोला में स्थित बंगाली की दवाखाना में जख्म का इलाज हो रहा है। सुबह-शाम इंजेक्शन दिलाया जाता है। अभी काजल बेहतर महसूस करती हैं। वह पढ़ने नहीं जाती है। करीब 4 हजार रू0तक खर्च हो गया है।


आलोक कुमार

मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: