Sunday 26 June 2016

शिक्षामंत्री अशोक चौधरी चाहते हैं कि इस तरह का क्लंक जल्द से जल्द धूल जाए

रूबी राय गिरफ्तार
पटना। मैट्रिक की परीक्षा में द्वितीय श्रेणी से उर्त्तीण हुई थीं रूबी राय। पुत्री की पढ़ाई से व्याकुल था पिता। हर परिजनों की तरह पिताजी ने विशुन राय कॉलेज राय कॉलेज के प्राचार्य बच्चा राय से जाकर मुलाकात किये। उसने कॉलेज के प्राचार्य बच्चा राय से कहा कि बच्ची कला निकाय की परीक्षा देने वाली है। उसे थोड़ा देख लीजिएगा। एक पिताजी के आग्रह को उक्त कॉलेज के प्राचार्य ने ठुकराया नहीं वरण ऐसा कर दिया कि उसने बिहार के टॉपर्स ही बना डाला। 

बिहार टॉपर्स घोटाले का खुलासा मीडिया के माध्यम से हुआ था। मीडिया के प्रतिनिधि 12 वीं की परीक्षा के परिणाम में टॉपर आने वाली रूबी राय के घर पहुंच गये। उसने पूर्णंक 500 में 400 अंक हासिल की थीं। वह बता नहीं सकी कि कितने अंकों की परीक्षा दी है। मीडिया प्रतिनिधि द्वारा पूछे जाने पर आप किस-किस विषय में परीक्षा दी हैं। उनका कहना था कि हिन्दी, इंग्लिश, ज्योग्राफी, म्यूजिक, प्रोडिकल साइंस। प्रोडिकल साइंस एक नया सब्जेक्ट सुन कर प्रतिनिधि जानना चाहा कि ये क्या चीज है?प्रोडिकल सांइस में खाना बनाने के बारे में बताया जाता है। तो होम साइंस क्या होता है? होम साइंस में खाना बनाने के बारे में दिया होता है। इस तरह का जवाब देने से शिक्षा विभाग के अधिकारियों का होश फाख्ता हो गया। 

जी हां, इस वर्ष आयोजित 12वीं की परीक्षा के परिणाम में टॉपर आए रूबी राय,शालिनी राय, सौरव श्रेष्ठ, राकेश कुमार सदृश्य छात्रों के मामले में घोटाला सामने आने पर समिति ने विशेषज्ञों की एक टीम बनाई थी और 14 टॉपरों को 3 जून को साक्षात्कार के लिए बुलाया था। विशेषज्ञों द्वारा लिए गए साक्षात्कार के बाद विज्ञान संकाय के टॉपर्स बने सौरभ श्रेष्ठ और राहुल कुमार का परीक्षा परिणाम रद्द कर दिया गया था, इस साक्षात्कार में रूबी नहीं पहुंच पाई थी।

इसके बाद समिति ने 11 जून को रूबी को दूसरा मौका दिया था, लेकिन उस दिन भी रूबी नहीं पहुंच पाई थी। समिति ने बाद में रूबी के साक्षात्कार के लिए अंतिम तिथि 25 जून को निर्धारित की थी। साधारण सवालों के जवाब देने में 2 घंटे समय गुजारने वाली रूबी राय पर गिरफ्तारी का भय समा गया था। संगीन के साये में परीक्षा ली गयी। पुलिस तैनात रहीं। इधर परीक्षा फेल हो गयी और उधर रूबी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब शालिनी राय, सौरव श्रेष्ठ और राकेश कुमार पर वारंट जारी कर दिया गया है। कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

गौरतलब है कि इस मामले में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी एवं जनता दल (युनाइटेड) की पूर्व विधायक उषा सिन्हा तथा विशुन राय कॉलेज के प्राचार्य बच्चा राय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लालकेश्वर के पीए विकास चंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। शिक्षामंत्री अशोक चौधरी चाहते हैं कि इस तरह का  क्लंक   जल्द से जल्द धूल जाए।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: