पटना। बिहार में बाढ़ की लीला बरकरार है। आपदा प्रबंधन विभाग से जारी प्रेस नोट के अनुसार कुल 38 जिले में 14 जिले बाढ़ से प्रभावित है। जिले हैं पूर्णियां, किशनगंज, अररिया, दरभंगा, मधेपुरा, भागलपुर, कटिहार, सहरसा, सुपौल, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण एवं पश्चिमी चम्पारण और सारण। कुल 78 प्रभावित प्रखण्ड हैं। कुल प्रभावित पंचायतों की संख्या - 640 है।कुल प्रभावित गांवों की संख्या -2361है।प्रभावित जनंसख्या -33.00 लाख है। प्रभावित क्षेत्रफल-5.10 लाख हेक्टेयर है। प्रभावित फसलों का रकवा -2.0 लाख हेक्टेयर है।फसल क्षति का अनुमानित मूल्य का आकलन किया जा रहा है।
बाढ़ से मृत व्यक्तियों की संख्या -89: पूर्णियां-26, अररिया-21, कटिहार-15,सुपौल-8, किशनगंज-5, मधेपुरा-4,गोपालगंज-4, दरभंगा-3, सहरसा-1, मुजफ्फपुर-1 और सारण-1, में मारे गये हैं। वहीं बाढ़ से मृत पशु की संख्या -2 है।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।
No comments:
Post a Comment