Thursday 18 August 2016

खूब लड़ी हरियाणवी लाडली

रियो ओलंपिक में भारत को पहला मेडल

रियो ओलंपिक के 12 दिनों का ‘सूखा’को खत्म कर दिया

पटना। कुश्ती खेल शुरू। 58 किलो वर्ग फ्री स्टाइल कुश्ती में साक्षी का मुकाबला किर्गिस्तान की पहलवान तिनिवेकोवा से। 3-3 मिनट का राउण्ड। प्रथम राउण्ड में किर्गिस्तान प्रतिद्वदी तिनिवेकोवा से 5-0 से पिछड़ गयीं। अपने कोच कुलदीप मलिक और दूसरे कोच कुलदीप सिंह से आशीर्वाद लेकर मैदान फतह करने उतरी हरियाणा की बेटी साक्षी मलिक। साक्षी मलिक की सुदेश मलिक आंगनबाड़ी केन्द्रों की पर्यवेक्षिका और पिता बस कडंक्टर सुखबीर मलिक हैं। हां,प्रथम राउण्ड के पिछड़ने के बाद भी साक्षी हिम्मत नहीं हारी। अपने आदतानुसार प्रथम राउण्ड में पीछे रहने के बाद द्वितीय राउण्ड में जीत हासिल करने वाली साक्षी। उसी तरीके से कुश्ती खेली।द्वितीय राउण्ड में अपनी प्रतिद्वदी को पछाड़कर 8-5 से विजयी द्योषित होकर कांस्य पदक जीत लिया। इस तरह भारत को रियो 2016 ओलंपिक में भारत को प्रथम मेडल दिलवाने का श्रेय साक्षी मलिक को जाता है। साक्षी मलिक तेरे पर भारतवासी को गर्व है।

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: