Wednesday 24 August 2016

महादलित मुसहर समुदाय के बच्चों के बीच में लोकप्रिय होती शिक्षिका



एल0 सी0 टी0 घाट मुसहरी में निदान नामक एनजीओ द्वारा शिक्षण कार्य 

पटना। उत्तरी मैनपुरा ग्राम पंचायत में है एल0 सी0 टी0 घाट मुसहरी। यहां पर कई बार एन0जी0ओ0 द्वारा शिक्षण कार्य करके बच्चों को शिक्षित करने का प्रयास किया गया। परन्तु अपनी हित साधने के बाद एन0जी0ओ0 द्वारा बोरियां-बिस्तर बांधकर फरार हो जाने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। यहां के लोगों का कहना है कि कुर्जी होली फैमिली हॉस्पीटल द्वारा स्वास्थ्य शिक्षण और नोट्रेडम एकेडमी द्वारा स्कूली शिक्षण कार्य किया जाता था। दोनों हाथ खड़ाकर चले गये।

अब निदान नामक एन0जी0ओ0 द्वारा शिक्षण कार्य शुरू किया गया है। यहां की शिक्षिका रश्मि सिन्हा हैं। जो बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते लोकप्रिय हो गयी हैं। बच्चे मेडम-मेडम कहकर सम्मान देते हैं। शिक्षिका रश्मि सिन्हा कहती हैं कि मुझे मालूम है कि कई बार एन0जी0ओ0 का प्रयास हुआ है और बीच मझधार में बच्चों को छोड़ चले गये हैं। ऐसा नहीं करने जा रही हूं। प्रत्येक दिन दोपहर 1 से 3 बजे तक बच्चों को पढ़ाती हूं। समसामयिक विषयों और घटनाओं से बच्चों को अवगत कराती हूं। अभी गंगा नदी का उफान जारी है। बच्चों से कहती हूं कि गंगा नदी में जाकर स्नान नहीं करना है। मुसहरी में जो चापाकल है। उसी चापाकल का पानी से स्नान करना है। बच्चे बात को मानते हैं। 

आलोक कुमार
मखदुमपुर बगीचा,दीघा घाट,पटना।

No comments: